Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़May issue NoC for NSE IPO within this month says sebi chairman tuhin kanta pandey
जनवरी में NSE IPO को मिल जाएगी हरी झंडी, सेबी चेयरमैन के बयान से बढ़ी उम्मीदें

जनवरी में NSE IPO को मिल जाएगी हरी झंडी, सेबी चेयरमैन के बयान से बढ़ी उम्मीदें

संक्षेप:

NSE के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। SEBI के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने बताया कि एनएसई आईपीओ के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NoC) जारी करने के बहुत एडवांस्ड स्टेज पर है।

Jan 10, 2026 07:35 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NSE IPO News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने बताया कि एनएसई आईपीओ के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NoC) जारी करने के बहुत एडवांस्ड स्टेज पर है। SEBI के चेयरमैन ने बताया कि यह प्रोसेस पूरा होने वाला है। हालांकि उन्होंने कोई पक्की टाइमलाइन नहीं बताई लेकिन उन्होंने कहा कि यह इसी महीने हो सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई साल से अप्रूवल मांग रहा स्टॉक एक्सचेंज

बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज कई साल से अपने IPO के लिए अप्रूवल मांग रहा है। एक्सचेंज ने पहली बार दिसंबर 2016 में अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल किया था लेकिन इसके एल्गोरिथमिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तक गलत तरीके से पहुंच के आरोपों के बीच इस प्लान को रोक दिया गया था। अगस्त 2024 में एनएसई ने IPO के साथ आगे बढ़ने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट के लिए SEBI में दोबारा अप्लाई किया। इस बीच, गवर्नेंस से जुड़ी चिंताओं और को-लोकेशन विवाद के बाद SEBI ने इसकी जांच की थी।

हालांकि, बीते कुछ समय से एनएसई ने कई सुधार के कदम उठाए हैं, जिसमें सीनियर मैनेजमेंट में बदलाव, बोर्ड का रीस्ट्रक्चरिंग, कंप्लायंस फ्रेमवर्क को मजबूत करना और पिछले रेगुलेटरी मुद्दों को सुलझाना शामिल है। वहीं, अक्टूबर 2024 में स्टॉक एक्सचेंज ने ट्रेडिंग एक्सेस पॉइंट आर्किटेक्चर और नेटवर्क कनेक्टिविटी मामले को ₹643 करोड़ का जुर्माना देकर सुलझा लिया।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्या बोले सेबी चेयरमैन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जवाबदेही लागू करने के लिए सेबी की कोशिशों पर बोलते हुए तुहिन पांडे ने कहा कि रेगुलेटर सिक्योरिटीज मार्केट से जुड़े उल्लंघनों के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रूप से नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने का एक तरीका यह है कि हम सोशल मीडिया पर नजर रख रहे हैं और जहां भी हमें उल्लंघन मिलता है, हम प्लेटफॉर्म से उसे हटाने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों में 1,00,000 से ज्यादा टेकडाउन पहले ही किए जा चुके हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।