35वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, इस बार होगा हर शेयर पर 320% का फायदा
Mastek Ltd latest News Updates: कंपनी एक बार फिर से निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही है। स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर 320 प्रतिशत का फायदा होगा।

Mastek Ltd News Updates: डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। Mastek Ltd ने निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी शेयर बाजार में 35वीं बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रहा है। इस बार कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 320 प्रतिशत का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
मिलेगा एक शेयर पर 16 रुपये का डिविडेंड (Mastek Ltd Dividend Details)
Mastek Ltd ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 16 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 320 प्रतिशत का फायदा होगा। बता दें, इससे पहले पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने एक शेयर पर 8 रुपये का डिविडेंड दिया था।
35वीं बार डिविडेंड दे रही है कंपनी (Mastek Ltd Dividend History)
Mastek Ltd के शेयर सबसे पहली बार 2001 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड मिला था। इसके बाद कंपनी ने 6 साल के बाद 2007 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4.5 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, आखिरी बार यह स्टॉक 30 जनवरी 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 8 रुपये का फायदा हुआ था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Mastek Ltd Share Performance)
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में यह स्टॉक 2.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 1744.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में Mastek Ltd के शेयरों का भाव 19.37 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी 1 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 25.05 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 32 प्रतिशत गिरा है।
10 साल में 1057% का रिटर्न
बीते 5 साल में कंपनी के पोजीशनल निवेशकों को 33.72 प्रतिशत का फायदा हुआ है। 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1057 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
प्रमोटर्स घटा रहे हैं हिस्सेदारी (Mastek Ltd Shareholding Pattern)
Mastek Ltd के मार्च तिमाही के शेयरोहोल्डिंग के अनुसार प्रमोटर्स के पार 35.76 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं, पब्लिक के पास 64.24 प्रतिशत हिस्सा था। इससे पहले दिसंबर तिमाही में कंपनी प्रमोटर की हिस्सेदारी 35.77 प्रतिशत थी। पब्लिक के पास 64.23 प्रतिशत हिस्सा था। सितंबर क्वार्टर में प्रमोटर्स की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 35.79 प्रतिशत थी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


