Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़market selloff ujjivan small finance bank share gain above 3 percent what reason behind know here
बाजार में भूचाल के बीच रॉकेट की तरह भागा यह पेनी शेयर, 60 रुपये के स्तर पर है भाव

बाजार में भूचाल के बीच रॉकेट की तरह भागा यह पेनी शेयर, 60 रुपये के स्तर पर है भाव

संक्षेप:

Ujjivan Small Finance Bank share: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को इस शेयर में करीब 3 पर्सेंट की तेजी आई और भाव 60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को भी शेयर ने 52 हफ्ते के नए हाई को टच किया था।

Jan 09, 2026 01:33 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ujjivan Small Finance Bank share: बीते कुछ दिनों से ग्लोबल टेंशन के कारण शेयर बाजार बिकवाली मोड में है। हालांकि, इस माहौल के बीच कुछ पेनी शेयर की डिमांड है। ऐसा ही एक पेनी शेयर- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को इस शेयर में करीब 3 पर्सेंट की तेजी आई और भाव 60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को भी शेयर ने 52 हफ्ते के नए हाई को टच किया था। पिछले साल जनवरी महीने में शेयर 30.85 रुपये के निचले स्तर पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैंक का डिपॉजिट

बीते दिनों उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बताया कि उसका कुल डिपॉजिट 31 दिसंबर, 2025 तक ₹42,219 करोड़ रहा जबकि एक साल पहले यह ₹34,494 करोड़ था। यह सालाना आधार पर 22.2% की बढ़ोतरी दिखाता है। पिछली तिमाही के मुकाबले, डिपॉजिट 30 सितंबर, 2025 तक ₹39,211 करोड़ से 7.5% बढ़ा। CASA डिपॉजिट सालाना आधार पर 33.1% बढ़कर ₹11,533 करोड़ हो गए, जबकि CASA रेश्यो एक साल पहले के 25.1% से बढ़कर 27.3% हो गया। 31 दिसंबर, 2025 तक क्रेडिट-डिपॉजिट रेश्यो 87.8% था।

कुल लोन बुक सालाना आधार पर 21.6% बढ़कर ₹37,055 करोड़ हो गई जबकि 31 दिसंबर 2024 तक यह ₹30,466 करोड़ थी। तिमाही आधार पर लोन बुक 7.1% बढ़कर ₹34,588 करोड़ हो गई। माइक्रो मॉर्गेज सहित हाउसिंग लोन सालाना आधार पर 49.6% बढ़कर ₹9,560 करोड़ हो गए, जबकि MSME लोन 69% बढ़कर ₹2,863 करोड़ हो गए।

बैंक के तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष (2025-26) की दूसरी तिमाही में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक को 122 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है जो तिमाही-दर-तिमाही 18.2 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव नौटियाल ने कहा था- हमने इस तिमाही में संतुलित वृद्धि हासिल की है, जिससे अधिशेष नकदी का प्रभावी उपयोग हुआ और हमारा ऋण-जमा अनुपात 88.2 प्रतिशत पर पहुंचा। कुल जमा 39,211 करोड़ रुपये रहा जो सालाना 15.1 प्रतिशत अधिक है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,