Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़market selloff south indian bank share gain 7 percent price hit 52 week high
बाजार में भूचाल के बीच रॉकेट बना यह शेयर, ₹42 के पार पहुंचा भाव, आपका है दांव?

बाजार में भूचाल के बीच रॉकेट बना यह शेयर, ₹42 के पार पहुंचा भाव, आपका है दांव?

संक्षेप:

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार पेनी शेयर- साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड को खरीदने की लूट मच गई । यह शेयर करीब 7 पर्सेंट का उछाल आया और कीमत 42.50 रुपये तक पहुंच गया। यह बैंक के शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है।

Jan 06, 2026 06:45 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

South Indian Bank share: शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच मंगलवार को कुछ पेनी शेयरों को खरीदने की लूट सी मच गई। ऐसा ही एक पेनी शेयर साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन इस पेनी शेयर में करीब 7 पर्सेंट का उछाल आया और कीमत 42.50 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। शेयर की क्लोजिंग 6.15% उछाल के साथ 42.12 रुपये पर हुई। अप्रैल 2025 में यह शेयर 22.12 रुपये के निचले स्तर पर रहा। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

15 जनवरी को होगी बैठक

हाल ही में साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग 15 जनवरी 2026 को होने वाली है, जिसमें 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हुई तिमाही और नौ महीनों के लिए बैंक के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन, कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल नतीजों पर विचार किया जाएगा।

ग्रॉस एडवांसेज में 11% से ज्यादा उछाल

केरल के इस बैंक ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक उसके ग्रॉस एडवांसेज पिछले साल के मुकाबले 11.27% बढ़कर ₹96,765 करोड़ हो गए जबकि एक साल पहले यह ₹86,966 करोड़ थे। बैंक ने बताया कि मार्च 2025 तिमाही में किए गए ₹900 करोड़ के टेक्निकल राइट-ऑफ को एडजस्ट करने के बाद सालाना लोन ग्रोथ 12.43% होती। कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 12.17% बढ़कर ₹1.18 लाख करोड़ हो गए, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹1.05 लाख करोड़ थे जिससे कोर लायबिलिटीज में लगातार बढ़ोतरी दिखती है। बैंक ने साफ किया कि ये नंबर प्रोविजनल हैं और वैधानिक ऑडिटर द्वारा सीमित रिव्यू के अधीन हैं। बैंक के लेटेस्ट अपडेट से बैलेंस शीट की गति में सुधार का पता चलता है, जिसमें डिपॉजिट ग्रोथ एडवांस से ज्यादा रही और CASA में बढ़ोतरी से फंडिंग लागत को स्थिरता मिली।

बाजार का क्या रहा हाल?

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 376.28 अंक यानी 0.44 प्रतिशत टूटकर 85,063.34 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 539.52 अंक तक लुढ़ककर 84,900.10 अंक पर आ गया था। वहीं, एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 71.60 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 26,178.70 अंक पर बंद हुआ।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,