Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Market capitalisation of 7 of top 10 most valued firms jumps by 1 28 lakh crore rupees
शेयर बाजार में इन कंपनियों को हुआ फायदा, मार्केट कैप  1.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

शेयर बाजार में इन कंपनियों को हुआ फायदा, मार्केट कैप 1.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

संक्षेप:

पिछले सप्ताह देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का कुल बाजार पूंजीकरण 1,28,281.52 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 669.14 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़ा।

Nov 23, 2025 07:41 pm ISTVarsha Pathak भाषा
share Share
Follow Us on

Stock market: पिछले सप्ताह देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का कुल बाजार पूंजीकरण 1,28,281.52 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 669.14 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन कंपनियों को फायदा

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर को फायदा हुआ। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) और आईसीआईसीआई बैंक के मूल्यांकन में कमी आई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 36,673 करोड़ रुपये बढ़कर 20,92,052.61 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 36,579.01 करोड़ रुपये बढ़कर 12,33,279.85 करोड़ रुपये था। इंफोसिस का मूल्यांकन 17,490.03 करोड़ रुपये बढ़कर 6,41,688.83 करोड़ रुपये और टीसीएस का मूल्यांकन 16,299.49 करोड़ रुपये बढ़कर 11,39,715.66 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी ओर बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 8,244.79 करोड़ रुपये घटकर 6,25,328.59 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी का मूल्यांकन 4,522.38 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 1,248.08 करोड़ रुपये घट गया।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।