मार्केट पस्त, मुनाफा गिरा; आमदनी घटी फिर भी आज 13% उछल गया किर्लोस्कर का शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Updates: बाजार में मायूसी है और किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का शेयर खरीदने के लिए निवेशकों में लूट मची हुई है
  • शेयर में आज दोपहर तक 4,63,398 शेयरों की खरीद-बिक्री हुई
  • 6 महीने पहले जिस किसी निवेशक ने इसमें एक लाख रुपये के शेयर खरीदेंगे होंगे, अब उनका मूल्य 1.37 लाख रुपये हो गए होंगे

Kirloskar share price
किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का शेयर खरीदने के लिए निवेशकों में लूट मची हुई है

दलाल स्ट्रीट में सुबह से ही मायूसी छाई है। सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के बाद थोड़ा संभलने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का शेयर खरीदने के लिए निवेशकों में लूट मची हुई है। इस स्टॉक के काउंटर पर जबरदस्त खरीदारी चल रही है। इस वजह से शुक्रवार, 11 सितंबर को किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का शेयर 13% तक चढ़ गया। BSE पर ये शेयर ₹4,055 प्रति शेयर तक पहुंच गया।

बता दें शेयर मार्केट में गिरावट चारो तरफ है। बीएसई पर लिस्टेड 4428 स्टॉक्स में से केवल 1540 ही हरे निशान पर हैं। कुल 2675 में नुकसान है। इनमें से 202 स्टॉक्स में लोअर सर्किट लगा है जबकि, 169 में अपर सर्किट।

ट्रेडिंग वॉल्यूम भी जबरदस्त

शेयर में आज दोपहर तक 4,63,398 शेयरों की खरीद-बिक्री हुई। वहीं पिछले एक हफ्ते का औसत वॉल्यूम सिर्फ 3,567 शेयर और दो हफ्तों का औसत 3,803 शेयर था। यानी आज वॉल्यूम कई गुना ज्यादा रहा, और इसी वजह से शेयर में तेजी आई।

6 महीने में 37 फीसद चढ़ा शेयर

एक साल में महज डेढ़ प्रतिशत चढ़ने वाला यह स्टॉक 6 महीने में 37 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। यानी 6 महीने पहले जिस किसी निवेशक ने इसमें एक लाख रुपये के शेयर खरीदेंगे होंगे, अब उनका मूल्य 1.37 लाख रुपये हो गए होंगे।

अगर पिछले 1 हफ्ते के प्रदर्शन की बात करें तो किर्लेस्कर के शेयर 2.4% बढ़े हैं और पिछले 1 महीने में 4% ही बढ़ा है। जबकि, 3 महीने में 26% बढ़ा है। छोटी अवधि में इसकी रफ्तार जहां तेज रही वहीं, 5 साल में शेयर ने 151% का रिटर्न दिया है, यानी इंतजार करने वाले निवेशकों का पैसा कई गुना बढ़ा है।

जून 2026 में यह ₹4,572.75पर था, जो इसका 52-हफ्ते का हाई है। जबकि, 52 हफ्ते का लो ₹2,456 है, जो मार्च 2026 में दर्ज किया गया। अभी शेयर ₹4,055 पर है, यानी अपने हाई से नीचे चल रहा है।

Q1 के नतीजे: जून 2026 में खत्म तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹78.75 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी दौरान ₹112.93 करोड़ था। यानी मुनाफा घटा है। कंपनी की आमदनी ₹1,779.15 करोड़ रही, जो पहले ₹1,827.41 करोड़ थी। कुल खर्च ₹1,664.36 करोड़ हुआ।

बोर्ड में नई नियुक्ति: कंपनी ने संदीप गोखले को एडिशनल नॉन-एग्जक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनाया है। ये 1 सितंबर 2026 से लागू हुआ है और उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2031 तक रहेगा। इसे शेयरधारकों की मंजूरी का इंतजार है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़मार्केट पस्त, मुनाफा गिरा, आमदनी घटी फिर भी आज 13% उछल गया यह शेयर