Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़MARC Technocrats IPO listing 24 December IPO subscribed over 9 times Grey Market premium 2 rupee
बाजार में 'उतरने' जा रही कंपनी, सिर्फ 2 रुपये चल रहा GMP, IPO पर 9 गुना से ज्यादा दांव

बाजार में 'उतरने' जा रही कंपनी, सिर्फ 2 रुपये चल रहा GMP, IPO पर 9 गुना से ज्यादा दांव

संक्षेप:

मार्क टेक्नोक्रेट्स के IPO में शेयर का दाम 93 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर सिर्फ 2 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। मार्क टेक्नोक्रेट्स का आईपीओ 9 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है।

Dec 22, 2025 09:58 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SME कंपनी मार्क टेक्नोक्रेट्स लिमिटेड के शेयर बुधवार 24 दिसंबर को बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं। मार्क टेक्नोक्रेट्स के आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का आईपीओ 9 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। लेकिन, ग्रे मार्केट में मार्क टेक्नोक्रेट्स के शेयरों का कमजोर प्रीमियम लिस्टिंग पर तगड़े मुनाफे की उम्मीदों को झटका दे सकता है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) का कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग से सीधा नाता नहीं है। यह केवल ग्रे मार्केट के मौजूदा ट्रेंड को बताता है।

IPO में 93 रुपये शेयर का दाम सिर्फ 2 रुपये चल रहा GMP
मार्क टेक्नोक्रेट्स लिमिटेड (MARC Technocrats) के आईपीओ में शेयर का दाम 93 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 2 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से कंपनी के शेयर 95 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। मार्क टेक्नोक्रेट्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए बुधवार 17 दिसंबर 2025 को खुला था और यह 19 दिसंबर तक ओपन रहा। मार्क टेक्नोक्रेट्स के आईपीओ का टोटल साइज 43 करोड़ रुपये तक का था। हितेंद्र कुमार, सुमन राठी और नौरंग राय कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 99.99 पर्सेंट थी, जो कि अब 73.55 पर्सेंट रह जाएगी।

ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी का पावर शेयर बिखरा, रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में नहीं हुई ट्रेडिंग

IPO पर लगा 9.87 गुना दांव
मार्क टेक्नोक्रेट्स लिमिटेड (MARC Technocrats) का आईपीओ टोटल 9.87 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 10.75 गुना दांव लगा। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों (नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) का कोटा 8.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। मार्क टेक्नोक्रेट्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 9.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की दो लॉट में 2400 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को आईपीओ में कम से कम 2,23,200 रुपये का निवेश करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:बड़े ऑर्डर के बाद 1000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू फुल, HCC के शेयरों में तूफान

क्या करती है कंपनी
मार्क टेक्नोक्रेट्स लिमिटेड की शुरुआत अगस्त 2007 में हुई है। मार्क टेक्नोक्रेट्स लिमिटेड इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टेंसी सर्विसेज उपलब्ध कराती है, जिनमें सुपरविजन एंड क्वॉलिटी कंट्रोल, डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स, टेक्नो-फाइनेंशियल ऑडिट्स और प्री-बिड एडवायजरी सर्विसेज शामिल हैं। कंपनी रोड्स एंड हाईवेज, रेलवे, बिल्डिंग और वॉटर रिसोर्सेज जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए सर्विसेज ऑफर करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,