
80% टूट गया था यह शेयर, फिर विजय केडिया ने लगाया दांव, अब 5 दिन में 20% की तेजी
दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने पिछले दिनों मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स पर दांव लगाया है। इसके बाद से कंपनी के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। पांच दिन में मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर 20% से अधिक उछल गए हैं।
फार्मा कंपनी मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर पिछले कुछ महीनों से बिकवाली के दबाव में हैं। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर पिछले एक साल में करीब 80 पर्सेंट लुढ़क गए थे। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने पिछले दिनों ही कंपनी पर अपना दांव लगाया है। इसके बाद से मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। पिछले पांच दिन में मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर 20 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 28.96 रुपये पर बंद हुए हैं।
80% टूट गए थे शेयर, अब 20% की आई तेजी
मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स (Mangalam Drugs and Organics) के शेयर पिछले करीब एक साल में 80 पर्सेंट लुढ़क गए थे। फार्मा कंपनी के शेयर 1 जनवरी 2025 को 119.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर लुढ़कते हुए 26 दिसंबर 2025 को 23.78 रुपये पर पहुंच गए थे। इधर, पिछले पांच दिन में कंपनी के शेयरों में 20 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर 1 जनवरी 2026 को BSE में 28.96 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 129.90 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 22.70 रुपये है।
विजय केडिया ने खरीदे हैं कंपनी के 1,37,794 शेयर
दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने सोमवार 29 दिसंबर 2025 को एक बल्क डील के जरिए मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के 1,37,794 शेयर खरीदे हैं। केडिया ने यह शेयर 33.27 लाख रुपये में खरीदे हैं। विजय केडिया ने 24.15 रुपये प्रति शेयर के दाम पर कंपनी में हिस्सा लिया है। केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट कंपनी केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए कंपनी में हिस्सेदारी ली है। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स का मार्केट कैप गुरुवार 1 जनवरी 2026 को 45 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50.30 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 49.70 पर्सेंट है।
कंपनी ने बैंक लोन पर किया डिफॉल्ट
मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर पिछले 6 महीने में 64 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। फार्मा कंपनी ने पिछले दिनों 2 बैंक लोन पर डिफॉल्ट किया था। कंपनी ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 4.15 करोड़ रुपये के लोन और बैंक ऑफ बड़ौदा के 3.50 करोड़ रुपये के लोन पर डिफॉल्ट किया। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स को कंसॉलिडेटेड बेसिस पर 7.34 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 2.68 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तिमाही के दौरान कंपनी की इनकम 49.26 करोड़ रुपये रही।





