10 दिन से अपर सर्किट मार रहा यह शेयर, विजय केडिया ने लगाया था दांव, अब बेच दिए शेयर

Jan 09, 2026 11:36 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मंगलम ड्रग्स के शेयर 10 दिन से दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 5% की तेजी के साथ 38.77 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने पिछले दिनों कंपनी पर दांव लगाया था, अब उन्होंने अपना हिस्सा बेच दिया है।

10 दिन से अपर सर्किट मार रहा यह शेयर, विजय केडिया ने लगाया था दांव, अब बेच दिए शेयर

माइक्रोकैप स्टॉक मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स में 10 दिन से तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर 10 दिन से दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 38.77 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 10 दिन में कंपनी के शेयरों में 65 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने पिछले दिनों मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स पर दांव लगाया था, अब उन्होंने कंपनी में अपना हिस्सा बेच दिया है।

विजय केडिया ने बेच दिए करीब 1.38 लाख शेयर
मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स में बुधवार को कुछ बल्क डील्स हुई हैं। विजय केडिया की इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने मंगलम ड्रग्स के करीब 1.38 लाख शेयर बेच दिए हैं। केडिया ने यह शेयर 48.35 लाख रुपये में बेचे हैं। केडिया के अलावा नियो एपेक्स वेंचर LLP ने 27.6 लाख रुपये, एपिटोम ट्रेडिंग एंड इनवेस्टमेंट्स ने 42 लाख रुपये और मल्टीप्लायर शेयर एंड स्टॉक एडवायजर्स ने 44 लाख रुपये के शेयर बेचे हैं। विजय केडिया ने 29 दिसंबर 2025 को ही एक बल्क डील के जरिए मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के 1,37,794 शेयर खरीदे थे। केडिया ने यह शेयर 33.27 लाख रुपये में खरीदे थे।

10 दिन में 65% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
माइक्रोकैप स्टॉक मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स में पिछले 10 दिन में गजब की तेजी आई है। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर 29 दिसंबर 2025 को 52 हफ्ते के निचले स्तर 22.70 रुपये पर थे। विजय केडिया के दांव लगाते ही 29 दिसंबर को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा और इसके बाद से कंपनी के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर 9 जनवरी 2026 को 38.77 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 10 दिन में कंपनी के शेयरों में 65 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 21 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;