Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mangalam Drugs and Organics Shares tanked 23 Percent in 2 days company defaulted on bank loans
बैंक लोन पर कंपनी ने किया डिफॉल्ट, दो दिन में 23% लुढ़क गए शेयर, 52 हफ्ते के हाई से 63% टूटे

बैंक लोन पर कंपनी ने किया डिफॉल्ट, दो दिन में 23% लुढ़क गए शेयर, 52 हफ्ते के हाई से 63% टूटे

संक्षेप:

मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयरों में दो दिन में 23 पर्सेंट की गिरावट आई है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसने दो बैंक लोन्स पर डिफॉल्ट किया है, इसी के बाद शेयरों में यह तेज गिरावट देखने को मिली है।

Nov 20, 2025 06:26 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक टूट गए। कंपनी के शेयर 47.21 रुपये पर पहुंच गए और 52 हफ्ते का नया निचला स्तर बनाया। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयरों में दो दिन में 23 पर्सेंट की गिरावट आई है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसने दो बैंक लोन्स पर डिफॉल्ट किया है, इसी के बाद शेयरों में यह तेज गिरावट देखने को मिली है। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयरों में गुरुवार को कारोबार के आखिर में कुछ रिकवरी देखने को मिली और कंपनी के शेयर 11.54 पर्सेंट की गिरावट के साथ 48.31 रुपये पर बंद हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के लोन डिफॉल्ट
मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अपने लोन ऑब्लिगेशंस पर डिफॉल्ट किया है। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 4.15 करोड़ रुपये के लोन पर डिफॉल्ट किया है, इस लोन को 17 अक्टूबर से पहले क्लीयर किया जाना था। वहीं, कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के 3.50 करोड़ रुपये के लोन पर डिफॉल्ट किया है, जिसे 20 अक्टूबर को क्लीयर किया जाना था। कंपनी ने बताया है, 'हमने अपने बैंकों से लोन के रिस्ट्रक्चरिंग का आग्रह किया है और दिसंबर मध्य तक उन्हें प्लान सबमिट कर देंगे। हम बकाया राशि को जल्द से जल्द चुकाने की व्यवस्था भी कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें:2 बोनस शेयर बांटने का ऐलान, नई ऊंचाई पर पहुंचा छोटकू शेयर, 1975% की तूफानी तेजी

52 हफ्ते के हाई लेवल से 63% टूट गए कंपनी के शेयर
मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 63 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 10 जनवरी 2025 को 129.90 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 20 नवंबर 2025 को इंट्राडे के दौरान 47.21 रुपये पर जा पहुंचे। दो दिन में कंपनी का मार्केट कैप 20 करोड़ रुपये घट गया है। 18 नवंबर को कारोबार के आखिर में कंपनी का मार्केट कैप 97 करोड़ रुपये था, जो कि 20 नवंबर को कारोबार के आखिर में 77 करोड़ रुपये के नीचे आ गया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।