Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mangalam Drugs and Organics Share jumped over 85 Percent in just 12 days Vijay Kedia connection
12 दिन में 85% से ज्यादा चढ़ गया यह छोटकू शेयर, दनादन मार रहा है अपर सर्किट

12 दिन में 85% से ज्यादा चढ़ गया यह छोटकू शेयर, दनादन मार रहा है अपर सर्किट

संक्षेप:

फार्मा कंपनी मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर 12 दिन में 85 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भी पिछले दिनों मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स पर अपना दांव लगाया था। हालांकि, अब उन्होंने कंपनी के शेयर बेच दिए हैं।

Jan 13, 2026 04:36 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

माइक्रोकैप स्टॉक मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स दनादन अपर सर्किट मार रहा है। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 42.73 रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों में 29 दिसंबर 2025 से लगातार अपर सर्किट लग रहा है। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर पिछले 12 ट्रेडिंग सेशन में 85 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भी पिछले दिनों मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स पर अपना दांव लगाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

12 दिन में 85% से अधिक उछल गए कंपनी के शेयर
मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स (Mangalam Drugs and Organics) के शेयर 29 दिसंबर 2025 को 22.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयरों का यह 52 हफ्ते का निचला स्तर है। 52 हफ्ते के लो लेवल तक पहुंचने के बाद मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर 29 दिसंबर को ही 5 पर्सेंट उछल गए। इसके बाद से कंपनी के शेयर लगातार अपर सर्किट पर हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार 13 जनवरी 2026 को 42.73 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 12 दिन में मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर 85 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें:सिर्फ ₹1499 में मिल रहा फ्लाइट का टिकट, 16 जनवरी तक करा सकते हैं बुकिंग

विजय केडिया ने लगाया था दांव, बेच भी दिए कंपनी के शेयर
दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स पर दांव लगाया था। केडिया ने 29 दिसंबर 2025 को अपनी इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज के जरिए मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के 1,37,794 शेयर खरीदे थे। केडिया ने 24.15 रुपये प्रति शेयर के दाम पर ये शेयर खरीदे थे। हालांकि, केडिया ने बुधवार 7 जनवरी 2026 को मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के करीब 1.38 लाख शेयर बेच दिए हैं। इस ट्रांजैक्शन की टोटल वैल्यू 48.35 लाख रुपये रही है। इसके अलावा, पिछले दिनों ही नियो एपेक्स वेंचर एलएलपी ने मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के 27.6 लाख रुपये, एपिटोम ट्रेडिंग एंड इनवेस्टमेंट्स ने 42 लाख रुपये और मल्टीप्लायर शेयर एंड स्टॉक एडवायज4स ने 44 लाख रुपये के शेयर बेचे हैं।

ये भी पढ़ें:2026 में 42% चढ़ा यह सस्ता स्टॉक, कीमत 50 रुपये से भी कम

6 महीने में 50% टूट गए हैं मंगलम ड्रग्स के शेयर
मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर पिछले 6 महीने में 50 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। फार्मा कंपनी के शेयर 14 जुलाई 2025 को 86.30 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 जनवरी 2026 को 42.73 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों में 38 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 123 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 22.70 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,