
छोटकू शेयर में तेजी का तूफान, 15 दिन में 115% चढ़ गया दाम, विजय केडिया का भी जुड़ा नाम
मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयरों में दनादन अपर सर्किट लग रहा है। 15 दिन में कंपनी के शेयरों में 115% से अधिक की तेजी आई है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भी पिछले दिनों मंगलम ड्रग्स के शेयरों पर अपना दांव लगाया था।
मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयरों में तूफानी तेजी जारी है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट चढ़कर 49.45 रुपये पर बंद हुए हैं। मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। कंपनी के शेयर लगातार 15वें दिन अपर सर्किट पर हैं। 15 दिन में मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयरों में 115 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले दिनों दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भी मंगलम ड्रग्स के शेयरों पर अपना दांव लगाया था।
15 ट्रेडिंग सेशन में 115% से ज्यादा उछल गए शेयर
मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर 29 दिसंबर 2025 को 22.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 जनवरी 2026 को BSE में 49.45 रुपये पर बंद हुए हैं। मंगलम ड्रग्स के शेयरों में 15 दिन में 115 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयर 21 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 71 पर्सेंट का उछाल आया है। वहीं, पिछले एक महीने में मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयर 106 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 123 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 22.70 रुपये है।
विजय केडिया ने भी लगाया था दांव
स्टॉक मार्केट के मशहूर निवेशक विजय केडिया ने भी पिछले दिनों मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स पर दांव लगाया था। विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के करीब 1.38 लाख शेयर खरीदे थे। केडिया ने यह हिस्सेदारी 24.15 रुपये प्रति शेयर के दाम पर खरीदी थी। हालांकि, केडिया कुछ दिनों के भीतर ही मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स से बाहर हो गए। उन्होंने करीब 1.38 लाख शेयर 48.35 लाख रुपये में बेच दिए।
कंपनी को 9.84 करोड़ रुपये का घाटा
मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 9.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 1.29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स 34.07 पर्सेंट घटकर 58.38 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की नेट सेल्स 88.35 करोड़ रुपये थी।





