Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़mangal electrical industries stock on monday focus 10 lakh shares to unlock check detail
इस कंपनी के 10 लाख शेयरों का लॉक-इन खत्म, सोमवार को निवेशकों की रहेगी नजर

इस कंपनी के 10 लाख शेयरों का लॉक-इन खत्म, सोमवार को निवेशकों की रहेगी नजर

संक्षेप:

सितंबर तिमाही में मंगल इलेक्ट्रिकल का मुनाफा 7% घटकर 13 करोड़ रुपये रह गया जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 14 करोड़ रुपये था। तिमाही में कुल राजस्व 156 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 133 करोड़ रुपये से 17% अधिक है।

Nov 22, 2025 06:13 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शेयर बाजार में सोमवार को जब ट्रेडिंग होगी तब निवेशकों की नजर मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज पर रहेगी। नुवामा के अनुमान के अनुसार मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज के प्री-लिस्टिंग शेयरधारकों का लॉक-इन पीरियड सोमवार, 24 नवंबर को समाप्त हो रहा है। लॉक-इन खत्म होने के बाद लगभग 10 लाख शेयर बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। हालांकि इन शेयरों की बिक्री पूरी तरह निवेशकों के व्यक्तिगत फैसले पर निर्भर करेगी। बता दें कि ये कंपनी के कुल बकाया शेयरों का करीब 4% है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगस्त में हुई थी लिस्टिंग

बता दें कि अगस्त महीने में ट्रांसफार्मर उपकरण बनाने वाली कंपनी मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी। यह आईपीओ कारोबार के पहले दिन 561 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई में शेयर इश्यू प्राइस से 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 558 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान यह छह प्रतिशत टूटकर 527.30 रुपये पर पहुंच गया। बाद में यह 4.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 533.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था। बीते शुक्रवार को शेयर करीब 2 पर्सेंट टूटकर 425.55 रुपये पर बंद हुआ था। सितंबर 2025 में शेयर की कीमत 573.95 रुपये पर थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

कंपनी के ग्राहक और प्लान

इस नए इश्यू से प्राप्त रकम का उपयोग कंपनी ऋण चुकाने, राजस्थान में स्थित कंपनी की सुविधा का विस्तार करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए वर्किंग कैपिटल जरूरों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। मंगल इलेक्ट्रिकल मुख्य रूप से ट्रांसफॉर्मर के कलपुर्जे और बिजली के उपकरण बनाती है। कंपनी के ग्राहकों में सरकारी डिस्कॉम और अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स लिमिटेड और वेस्टर्न इलेक्ट्रोट्रांस जैसी निजी कंपनियां शामिल हैं। इसने अपने ट्रांसफार्मर कलपुर्जों का निर्यात नीदरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, अमेरिका, इटली और नेपाल को किया है। सितंबर तिमाही में मंगल इलेक्ट्रिकल का मुनाफा 7% घटकर 13 करोड़ रुपये रह गया जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 14 करोड़ रुपये था। तिमाही में कुल राजस्व 156 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 133 करोड़ रुपये से 17% अधिक है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।