फिर मिला ₹600 करोड़ का बड़ा काम, रॉकेट की रफ्तार से 11% चढ़े कंपनी के शेयर; ऑर्डर बुक ₹4,100 करोड़ के पार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Man Industries Share Price: मैन इंडस्ट्रीज (Man Industries) के शेयरों में गुरुवार को 11% से ज्यादा की तेजी आई
  • कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से करीब ₹600 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है
  • नए ऑर्डर के बाद कंपनी की कुल अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक करीब ₹4,100 करोड़ हो गई है

stocks
₹600 करोड़ का नया ऑर्डर मिलने के बाद मैन इंडस्ट्रीज के शेयर में 11% की तूफानी तेजी।

Man Industries Share Price: स्टील लाइन पाइप बनाने वाली कंपनी मैन इंडस्ट्रीज (Man Industries) के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 11% से ज्यादा चढ़ गया। इस तेजी की बड़ी वजह कंपनी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से मिले करीब ₹600 करोड़ के नए ऑर्डर हैं। नए ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी की कुल अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक बढ़कर लगभग ₹4,100 करोड़ हो गई है। इससे निवेशकों के बीच कंपनी के कारोबार और आने वाली तिमाहियों की कमाई को लेकर उम्मीद मजबूत हुई है।

9 महीनों में पूरा होगा प्रोजेक्ट

कंपनी के मुताबिक, नए ऑर्डर के तहत अलग-अलग तरह के पाइप की सप्लाई की जाएगी। इन प्रोजेक्ट्स को अगले 6 से 9 महीनों के दौरान पूरा किया जाना है। इतनी बड़ी ऑर्डर बुक कंपनी को आने वाले समय में लगातार काम और राजस्व देने में मदद कर सकती है। घरेलू बाजार के साथ विदेशी ग्राहकों से मिलने वाले ऑर्डर कंपनी के कारोबार के विस्तार के लिए भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

जून में भी मिले थे बड़े ऑर्डर

मैन इंडस्ट्रीज (Man Industries) को इससे पहले जून में भी बड़े ऑर्डर मिले थे। कंपनी और उसकी सऊदी अरब स्थित स्टेप-डाउन सब्सिडियरी नेशनल पाइप कंपनी लिमिटेड (National Pipe Company Ltd.) को मिलाकर करीब ₹1,000 करोड़ के ऑर्डर हासिल हुए थे। इसमें Man Industries के हिस्से में लगभग ₹300 करोड़ और नेशनल पाइप कंपनी लिमिटेड (National Pipe Company) के हिस्से में करीब ₹700 करोड़ के ऑर्डर आए थे। इन ऑर्डर्स को भी 6 से 9 महीने की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।

₹1,065 करोड़ हो गया रेवेन्यू

कंपनी का हालिया वित्तीय प्रदर्शन भी मजबूत रहा है। FY27 की पहली तिमाही में मैन इंडस्ट्रीज (Man Industries) ने अपना अब तक का सबसे ज्यादा स्टैंडअलोन तिमाही PAT दर्ज किया। वहीं कंसोलिडेटेड EBITDA भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। Q1FY27 में कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 37.7% बढ़कर ₹1,065 करोड़ हो गया। यह पिछले पांच तिमाहियों में सबसे तेज सालाना राजस्व वृद्धि रही।

PAT दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹61 करोड़

इसी दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 92.6% बढ़कर ₹155 करोड़ और टैक्स के बाद मुनाफा यानी PAT दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹61 करोड़ हो गया। इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में सुधार आया है और भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी कारोबार बढ़ रहा है।

क्या करती है कंपनी ?

मैन इंडस्ट्रीज (Man Industries) बड़े व्यास वाले कार्बन स्टील लाइन पाइप और कोटिंग सिस्टम बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है। इसके उत्पादों का इस्तेमाल मुख्य रूप से तेल और गैस क्षेत्र में किया जाता है। कंपनी का सऊदी अरब में विस्तार भी उसकी ग्रोथ रणनीति का अहम हिस्सा है। मई में कंपनी ने करीब ₹1,000 करोड़ में नेशनल पाइप कंपनी लिमिटेड (National Pipe Company Ltd.) में 100% हिस्सेदारी हासिल की थी। इस अधिग्रहण से सऊदी अरब में कंपनी की पाइप निर्माण क्षमता करीब 4.3 लाख टन सालाना बढ़ी है।

नए ऑर्डर्स और पहले से मौजूद मजबूत ऑर्डर बुक के साथ मैन इंडस्ट्रीज (Man Industries) FY27 में अच्छी कारोबारी बनाए रखने की कोशिश कर रही है। हालांकि, शेयर में तेज तेजी के बाद निवेशकों को कंपनी के ऑर्डर एग्जीक्यूशन, मार्जिन, कमाई और वैल्यूएशन पर भी नजर रखनी चाहिए।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़फिर मिला ₹600 करोड़ का बड़ा काम, रॉकेट की रफ्तार से 11% चढ़े कंपनी के शेयर