मेकमाईट्रिप ने IPO के लिए बढ़ाए कदम, गुपचुप तरीके से सेबी को दिए दस्तावेज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • भारत में मेकमाईट्रिप लिमिटेड ने आईपीओ के लिए कदम बढ़ा दिए गए हैं
  • कंपनी ने सेबी के अलावा BSE और NSE के पास गोपनीय तरीके से ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है
SBI Funds Management IPO

MakeMyTrip IPO: ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप लिमिटेड अब भारतीय शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में है। दरअसल, कंपनी ने 17 जुलाई को अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को दी गई एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि भारत में मेकमाईट्रिप लिमिटेड के आईपीओ के लिए कदम बढ़ा दिए गए हैं।

इसके तहत कंपनी ने शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाले संस्था सेबी के अलावा BSE और NSE के पास गोपनीय तरीके से ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है। कंपनी भारत में लिस्टिंग के जरिए 1 अरब डॉलर तक जुटाने पर विचार कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इस बड़े इश्यू में 'ऑफर फॉर सेल' शामिल होने की संभावना है। एक्सिस कैपिटल, जेपी मॉर्गन, मॉर्गन स्टेनली और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे इन्वेस्टमेंट बैंक इसके लिए एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे हैं। बता दें कि कंपनी साल 2010 में US के मार्केट में लिस्ट हुई थी।

क्या कहा कंपनी ने?

कंपनी ने कहा, “प्रस्तावित IPO में मेकमाईट्रिप और उसकी पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी, ibibo ग्रुप होल्डिंग (सिंगापुर) लिमिटेड द्वारा MMT इंडिया में इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल होने की उम्मीद है। प्रस्तावित IPO पूरा होने के बाद MMT इंडिया, मेकमाईट्रिप की सब्सिडियरी बनी रहेगी और मेकमाईट्रिप के कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल स्टेटमेंट में शामिल की जाएगी।”

मेकमाईट्रिप को उम्मीद है कि प्रस्तावित IPO और MMT India की लिस्टिंग से उसकी ब्रांड विजिबिलिटी बढ़ेगी और कॉम्पिटिटिव टेक्नोलॉजी रिक्रूटमेंट के माहौल में टैलेंट को बढ़ावा देने और उन्हें प्रोत्साहित करने की MMT इंडिया की क्षमता को सपोर्ट मिलेगा। MMT इंडिया में शेयरों की बिक्री से मेकमाईट्रिप और ibibo Holdings को मिलने वाली नेट रकम से मेकमाईट्रिप की कैश स्थिति और मजबूत होगी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मार्केट पर नजर रखने वालों का कहना है कि डुअल लिस्टिंग यानी अमेरिका और भारत, दोनों जगहों पर और दोनों करेंसी में एक साथ स्टॉक की ट्रेडिंग से कंपनी की लिक्विडिटी और वैल्यूएशन बेहतर होगी। बता दें कि बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि MMT के CEO राजेश मागो ने कहा कि भारत के लिए कंपनी के IPO प्लान पर काम चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय ट्रैवल मार्केट अब मैच्योर हो गया है क्योंकि इसमें इंस्टीट्यूशनल कैपिटल आ रहा है और ट्रैवल पर कंज्यूमर का खर्च बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस फैसले के पीछे की वजह US मार्केट का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-बेस्ड कंपनियों की ओर झुकाव था जबकि उसी समय भारत में लिस्ट होने वाली इंटरनेट कंपनियों को निवेशकों से जबरदस्त दिलचस्पी और अच्छी वैल्यूएशन मिल रही थी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।