Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़major shake up in the bloomberg billionaires list larry page becomes the world s second richest person
अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल, लैरी पेज बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल, लैरी पेज बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

संक्षेप:

अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को टेक शेयरों में आए तेजी के तूफान का असर अमेरिकी अरबपतियों के नेटवर्थ पर दिखा। टेक बिलेनियर्स पर डॉलर की ऐसी बारिश हुई की अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल मच गई।

Nov 25, 2025 06:33 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को टेक शेयरों में आए तेजी के तूफान का असर अमेरिकी अरबपतियों के नेटवर्थ पर दिखा। टेक बिलेनियर्स पर डॉलर की ऐसी बारिश हुई की अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल मच गई। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर लैरी पेज आ गए हैं। Google के शेयर 6 प्रतिशत से अधिक उछलकर $318.57 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। इसका फायदा लैरी पेज को मिला।जेफ बेजोस चौथे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और वॉरेन बफे ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार को एक झटके में ही दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में से 9 की संपत्ति में करीब 65 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। ये सभी अरबपति अमेरिका के हैं और टेक बिजनेस से जुड़े हैं।

सबसे बड़ा फायदा एलन मस्क को

सबसे बड़ा फायदा एलन मस्क को हुआ। टेस्ला के शेयर में 6 फीसद से अधिक की उड़ान से उनकी संपत्ति एक ही दिन में 19.1 अरब डॉलर बढ़ गई। इस उछाल के साथ ही एक बार फिर मस्क इस साल के टॉप गेनर्स की लिस्ट में आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अब उनकी दौलत 441 अरब डॉलर हो गई है।

दूसरे नंबर पर लैरी पेज

सोमवार को दौलत बनाने में दूसरे नंबर पर लैरी पेज रहे और अमीरों की लिस्ट में ये दूसरे स्थान पर आ गए हैं। सोमवार को इन्हें 14.9 अरब डॉलर का फायदा हुआ और इनकी कुल संपत्ति 272 अरब डॉलर हो गई है। इन्होंने ने लैरी एलिसन को दूसरे से तीसरे स्थान पर ढकेल दिया है।

bloomberg billionaire list

लैरी एलिसन और जेफ बेजोस का कम हुआ रुतबा

इनके अलावा लैरी एलिसन को 3.20 अरब डॉलर का फायदा। इनकी कुल संपत्ति अब 257 अरब डॉलर है, जिसमें 64.4 अरब डॉलर इसी साल बढ़े हैं। वहीं अमेजन के शेयर 2.53% चढ़े तो जेफ बेजोस की संपत्ति 5.09 अरब डॉलर बढ़कर 248 अरब डॉलर हो गई।

मेटा के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक उछले तो मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में शुक्रवार को 6.49 अरब डॉलर बटोर लिए। अब इनका नेटवर्थ 217 अरब डॉलर हो गया है। एनवीडिया के शेयर की कीमत 2% से अधिक उछले तो जेनसेंग हुआंग 3.13 अरब डॉलर लपक लिए। अब इनके पास 159 अरब डॉलर की संपत्ति है।

सर्गेई ब्रिन को 13.8 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। इनके पास अब 254 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। स्टीव बाल्मर ने 587 अरब डॉलर कमाए। इनका नेटवर्थ अब 165 अरब डॉलर हो गया है। माइकल डेल 9.42 अरब डॉलर पीटकर 154 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इन्होंने वॉरेन बफे को टॉप-10 से बाहर कर दिया है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।