Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mainboard Amagi Media Labs IPO open from next week check price band gmp other details
खुलने जा रहा एक और बड़ा IPO, ग्रे मार्केट में अभी से ₹43 प्रीमियम पर पहुंचा शेयर

खुलने जा रहा एक और बड़ा IPO, ग्रे मार्केट में अभी से ₹43 प्रीमियम पर पहुंचा शेयर

संक्षेप:

कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए 816 करोड़ रुपये जुटाएगी, जबकि मौजूदा शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत करीब 972.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे। ऊपरी प्राइस बैंड पर इस IPO का कुल साइज लगभग 1,788.62 करोड़ रुपये का होगा।

Jan 09, 2026 01:29 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Amagi Media Labs IPO: बेंगलुरु की SaaS कंपनी अमागी मीडिया लैब्स अपना IPO लेकर आ रही है। प्रीमजी इन्वेस्ट, एक्सेल और नॉरवेस्ट वेंचर जैसे बड़े निवेशकों से समर्थित यह कंपनी 13 जनवरी 2026, मंगलवार को शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है। अमागी मीडिया का IPO 16 जनवरी 2026 को बंद होगा। एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बोली 12 जनवरी को लगेगी। शेयरों का अलॉटमेंट 19 जनवरी को होने की संभावना है और कंपनी के शेयर 21 जनवरी को NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं। IPO का प्राइस बैंड 343 से 361 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए 816 करोड़ रुपये जुटाएगी, जबकि मौजूदा शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत करीब 972.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे। ऊपरी प्राइस बैंड पर इस IPO का कुल साइज लगभग 1,788.62 करोड़ रुपये का होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

एक लॉट में 41 शेयर होंगे, यानी रिटेल निवेशक को कम से कम 14,801 रुपये लगाने होंगे। इश्यू का रजिस्ट्रार MUFG Intime India है, जबकि कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटीग्रुप, गोल्डमैन सैक्स, IIFL और अवेंदस कैपिटल इसके लीड मैनेजर्स हैं। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाले पैसों का बड़ा हिस्सा टेक्नोलॉजी और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करेगी, जबकि बाकी रकम अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में इस्तेमाल की जाएगी।

ग्रे मार्केट में तेजी

IPO को लेकर ग्रे मार्केट में भी अच्छा माहौल नजर आ रहा है। ग्रे मार्केट प्रीमियम लगभग 12 फीसदी के आसपास है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ₹43 पर ट्रेड कर रहा है। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, इस इश्यू में कम से कम 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 10 फीसदी तक रिटेल निवेशकों के लिए और 15 फीसदी तक नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए रिजर्व किया गया है।

अमागी की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और यह कंपनी क्लाउड बेस्ड ब्रॉडकास्ट और कनेक्टेड टीवी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करती है। इसका प्लेटफॉर्म कंटेंट क्रिएटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को स्मार्ट टीवी, मोबाइल फोन और ऐप्स के जरिए वीडियो स्ट्रीम करने में मदद करता है, साथ ही टारगेटेड विज्ञापनों के जरिए कंटेंट से कमाई करने का रास्ता भी देता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।