Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Maharatna Power Grid Corporation Share jumped over 5 percent today rallied around 13 percent in 2 days
महारत्न कंपनी का शेयर 2 दिन में 13% उछला, 4185 करोड़ रुपये का मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

महारत्न कंपनी का शेयर 2 दिन में 13% उछला, 4185 करोड़ रुपये का मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

संक्षेप:

महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5% से ज्यादा चढ़कर 284.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर लगातार दूसरे दिन उछले हैं। 2 दिन में कंपनी के शेयर 13% चढ़ गए हैं।

Feb 03, 2026 01:33 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 284.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर लगातार दूसरे दिन उछले हैं। 2 दिन में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर 13 पर्सेंट चढ़ गए हैं। महारत्न कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने कैपेक्स गाइडेंस को 28000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 32000 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके अलावा, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने अपने कैपिटलाइजेशन गाइडेंस को बढ़ाकर 22000 करोड़ रुपये कर दिया है, पहले 20000 करोड़ रुपये का एस्टिमेट था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महारत्न कंपनी को हुआ है 4185 करोड़ रुपये का मुनाफा
महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid) का मुनाफा दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 8 पर्सेंट बढ़कर 4185 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 3862 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। तिमाही आधार पर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन का मुनाफा 17 पर्सेंट बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी को 3566 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन का रेवेन्यू सालाना आधार पर 10 पर्सेंट बढ़कर 12,395 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 11,233 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें:भारत-अमेरिका में ट्रेड डील, अब 18% टैरिफ, इन कंपनियों के शेयरों में तूफान

दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए हर शेयर पर 3.25 रुपये के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट सोमवार 9 फरवरी 2026 फिक्स की है। वहीं, पेमेंट डेट शुक्रवार 27 फरवरी 2026 है। पिछले एक साल में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयरों का परफॉर्मेंस लगभग फ्लैट रहा है। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो महारत्न कंपनी के शेयरों में 143 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 321.75 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 247.50 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,