महारत्न कंपनी ने किया 5 साल में सबसे ज्यादा डिविडेंड बांटने का ऐलान, 4901 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफा

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

महारत्न कंपनी HPCL के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर 19.25 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 5 साल में सबसे ज्यादा डिविडेंड देने जा रही है।

महारत्न कंपनी ने किया 5 साल में सबसे ज्यादा डिविडेंड बांटने का ऐलान, 4901 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफा

महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) 5 साल में सबसे ज्यादा डिविडेंड बांटने जा रही है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के बोर्ड ने पांच साल में सबसे ज्यादा डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। एचपीसीएल के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर 19.25 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। एचपीसीएल के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई है। महारत्न कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 390.30 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

5 साल में सबसे ज्यादा डिविडेंड
महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) अपने शेयरधारकों को 5 साल में सबसे ज्यादा डिविडेंड देगी। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। महारत्न कंपनी ने अगस्त 2022 में 14 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया। कंपनी ने फरवरी 2024 में 15 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया। वहीं, अगस्त 2024 में 11 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अगस्त 2025 में 10.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया, जबकि नवंबर 2025 में 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने जुलाई 2021 में 22.75 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।

HPCL को 4901 करोड़ रुपये का मुनाफा
महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में 4901 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 20 पर्सेंट बढ़ा है। चौथी तिमाही में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन का रेवेन्यू 1.15 लाख करोड़ रुपये रहा है। मार्च 2026 तिमाही में महारत्न कंपनी का इबिट्डा तिमाही आधार पर 28 पर्सेंट बढ़कर 8979 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, कंपनी का मार्जिन चौथी तिमाही में 170 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 7.8 पर्सेंट पहुंच गया है, जो कि पिछली तिमाही में 6.1 पर्सेंट था। पूरे वित्त वर्ष 2026 में एचपीसीएल का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 8.79 डॉलर प्रति बैरल रहा है।

3 बार बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने साल 2016 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। कंपनी ने सितंबर 2016 में अपने निवेशकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने जुलाई 2017 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने निवेशकों को हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। महारत्न कंपनी ने जून 2024 में भी 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,