महारत्न कंपनी ने 1 लाख रुपये के बना दिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा, 5 बार बांटे हैं बोनस शेयर
महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों ने 24 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। गेल (इंडिया) के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। कंपनी के शेयरों ने पिछले 24 साल में 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है।

महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड के शेयर इस साल अब तक 15 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। गेल (इंडिया) के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। हालांकि, लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों को कंपनी के शेयरों ने मालामाल कर दिया है। गेल (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों ने पिछले 24 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। यानी, 24 साल पहले महारत्न कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाकर उसे अब तक बनाए रखने वाले इनवेस्टर्स अब करोड़पति बन गए हैं। गेल (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। कंपनी के शेयरों ने पिछले 24 साल में अपने शेयरधारकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है।
1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा
महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड के शेयर 15 मार्च 2002 को 9.58 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 15 मार्च 2002 को गेल (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 10,438 शेयर मिलते। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने साल 2002 से लेकर अब तक अपने निवेशकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। अगर इन बोनस शेयरों की संख्या को जोड़ लें तो कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 83,502 पहुंच जाती है। गेल इंडिया के शेयर 16 मार्च 2026 को 146.06 रुपये पर बंद हुए हैं। करेंट शेयर प्राइस के हिसाब से इन शेयरों की मौजूदा वैल्यू 1.21 करोड़ रुपये पहुंच गई है। हमने अपने कैलकुलेशन में कंपनी की तरफ से दिए गए डिविडेंड को शामिल नहीं किया है।
5 बार बोनस शेयर का तोहफा
महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने पिछले 24 साल में अपने शेयरधारकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अक्टूबर 2008 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। महारत्न कंपनी ने मार्च 2017 में 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, गेल (इंडिया) लिमिटेड ने हर 3 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने मार्च 2018 में भी 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने जुलाई 2019 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 फ्री शेयर दिया। महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अपना आखिरी बोनस शेयर सितंबर 2022 में 1:2 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटे हैं।
तीसरी तिमाही में कंपनी को 1729 करोड़ रुपये का मुनाफा
गेल (इंडिया) लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1729.13 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 57.6 पर्सेंट घटा है। महारत्न कंपनी को एक साल पहले की समान अवधि में 4084.24 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ऑपरेशंस से मिलने वाला कंपनी का रेवेन्यू 4.4 पर्सेंट घटकर 35,302.7 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 36,937 करोड़ रुपये था।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


