महारत्न कंपनी ने लगातार दूसरे महीने दे रही है डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट अगले कुछ दिन में
Dividend Stock: महारत्न कंपनी पीएफसी के शेयरों की कीमतों में आज 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने एक बार फिर से डिविडेंड का ऐलान किया है। सरकारी कंपनी ने कहा है कि योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3.25 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

Dividend Stock: महारत्न कंपनी पीएफसी के शेयरों की कीमतों में आज 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने एक बार फिर से डिविडेंड का ऐलान किया है। सरकारी कंपनी ने कहा है कि योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3.25 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए Power Finance Corporation ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है।
बीएसई में आज मंगलवार को कंपनी का शेयर 406.60 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 419.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के बंद होने के समय पर Power Finance Corporation के शेयर 417.80 रुपये के स्तर पर थे।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Power Finance Corporation ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 3.25 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 23 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी योग्य निवेशकों को 16 अप्रैल या उससे पहले डिविडेंड दे देगी। बता दें, पिछले महीने यानी फरवरी में ही Power Finance Corporation के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 4 रुपये का डिविडेंड मिला था।
दो बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
इस कंपनी ने निवेशकों को दो बार बोनस शेयर दिया है। पहली बार कंपनी ने 2016 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था। वहीं, 2023 में कंपनी ने 4 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
बीते तीन महीने में Power Finance Corporation के शेयरों की कीमतों में 24 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 7.22 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 443.95 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 330.05 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1.37 लाख करोड़ रुपये का है।
तीन साल में Power Finance Corporation के शेयरों की कीमतों में 234 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 10 साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 515 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


