10% सस्ते में शेयर खरीदने का मौका, महारत्न कंपनी में अपना हिस्सा बेच रही है सरकार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • महारत्न कंपनी कोल इंडिया में अपना हिस्सा बेचने के लिए सरकार ने 412 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया है
  • कोल इंडिया के शेयर मंगलवार को BSE में 458.25 रुपये पर बंद हुए थे
  • यानी, ऑफर फॉर सेल में कंपनी के शेयर 10% डिस्काउंट पर मिलेंगे
10% सस्ते में शेयर खरीदने का मौका, महारत्न कंपनी में अपना हिस्सा बेच रही है सरकार

महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के शेयर करीब 10 पर्सेंट सस्ते में खरीदने का मौका है। सरकार, महारत्न कंपनी कोल इंडिया में अपना हिस्सा बेच रही है। सरकार ने मंगलवार शाम कोल इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) अनाउंस किया है। ऑफर फॉर सेल का फ्लोर प्राइस 412 रुपये तय किया गया है। कोल इंडिया के शेयर मंगलवार को BSE में 458.25 रुपये पर बंद हुए थे। यानी, ऑफर फॉर सेल में कंपनी के शेयर 10 पर्सेंट डिस्काउंट पर मिलेंगे। कोल इंडिया के शेयर बुधवार को बाजार खुलते ही 6 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 427.80 रुपये पर पहुंच गए हैं।

2% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
सरकार महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India) में 2 पर्सेंट तक हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेगी। सरकार ने मंगलवार को अनाउंस किया है कि वह बेस ऑफर साइज के तहत कंपनी के 6.16 करोड़ शेयर बेचना चाहती है, जो कि कोल इंडिया में उसकी हिस्सेदारी के 1 पर्सेंट के बराबर होगा। सरकार के पास 6.16 करोड़ अतिरिक्त शेयर बेचने के लिए ओवरसब्सक्रिप्शन का भी ऑप्शन है, जिससे टोटल ऑफर साइज 12.32 करोड़ शेयर या 2 पर्सेंट इक्विटी पहुंच जाएगा। 412 रुपये के फ्लोर प्राइस पर सरकार को 2 पर्सेंट हिस्सेदारी बेचने से 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलेंगे।

नॉन रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 27 मई से खुलेगा ऑफर फॉर सेल
नॉन रिटेल इनवेस्टर्स के लिए महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड का ऑफर फॉर सेल (OFS) 27 मई को खुलेगा। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए ऑफर फॉर सेल शुक्रवार 29 मई को खुलेगा। 28 मई को शेयर मार्केट में बकरीद की छुट्टी है। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, महारत्न कंपनी कोल इंडिया में सरकार की हिस्सेदारी 63 पर्सेंट से ज्यादा है। ईटी नाऊ के मुताबिक, बुधवार सुबह कोल इंडिया लिमिटेड के 16 लाख शेयरों की ब्लॉक डील हुई है।

5 साल में करीब 200% उछल गए हैं कोल इंडिया के शेयर
महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के शेयर पिछले 5 साल में करीब 200 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कोल इंडिया के शेयर 28 मई 2021 को 146.85 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 27 मई 2026 को 427.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 14 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कोल इंडिया लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 490.90 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 368.55 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,