Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Maharatna Company BPCL given 5 time bonus share in 25 year now LIC reduces stake
5 बार बोनस शेयर बांट चुकी है महारत्न कंपनी, अब LIC ने घटाया कंपनी में अपना हिस्सा

5 बार बोनस शेयर बांट चुकी है महारत्न कंपनी, अब LIC ने घटाया कंपनी में अपना हिस्सा

संक्षेप:

महारत्न कंपनी BPCL ने पिछले 25 साल में 5 बार बोनस शेयर बांटे हैं। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने अब बीपीसीएल में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। LIC ने महारत्न कंपनी में अपना हिस्सा 8.75% से घटाकर 6.75% कर लिया है।

Nov 20, 2025 10:15 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) अपने शेयरधारकों को लगातार बोनस शेयर का तोहफा देती आ रही है। महारत्न कंपनी बीपीसीएल ने पिछले 25 साल में अपने निवेशकों को 5 बार बोनस शेयर बांटे हैं। कंपनी ने अपना पिछला बोनस शेयर जून 2024 में 1:1 के अनुपात में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने अब बीपीसीएल में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। LIC ने महारत्न कंपनी में अपना हिस्सा 8.75 पर्सेंट से घटाकर 6.75 पर्सेंट कर लिया है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बेहतर नतीजों के बीच LIC ने घटाया अपना हिस्सा
LIC ने महारत्न कंपनी BPCL में अपनी हिस्सेदारी ऐसे समय में घटाई है, जब सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी के वित्तीय नतीजे काफी मजबूत रहे हैं। बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और मजबूत फ्यूल डिमांड की वजह से बीपीसीएल के वित्तीय नतीजे अच्छे रहे हैं। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा सालाना आधार पर 169 पर्सेंट बढ़कर 6442.53 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि में महारत्न कंपनी को 2398 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन बढ़कर 10.78 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 4.41 डॉलर प्रति बैरल था। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3 पर्सेंट बढ़कर 1.21 लाख करोड़ रुपये रहा। LIC जैसे बड़े संस्थागत निवेशक नियमित आधार पर अपने पोर्टफोलियो को रीबैलेंस करते रहते हैं, हिस्सेदारी घटाना कंपनी के लॉन्ग टर्म प्रॉस्पेक्ट्स पर निगेटिव नजरिया नहीं दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:25% से ऊपर चल रहा GMP, दो दिन में 37 गुना सब्सक्रिप्शन, दांव लगाने का आखिरी मौका

5 बार बोनस शेयर दे चुकी है महारत्न कंपनी
महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) पिछले 25 साल में अपने निवेशकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। बीपीसीएल ने दिसंबर 2000 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने जुलाई 2012 में फिर 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिया। महारत्न कंपनी ने जुलाई 2016 में 1:1 और जुलाई 2017 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। कंपनी ने जून 2024 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।