Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Maharatna company BHEL Share jumped around 2 percent today company bagged 6650 crore rupee order from NTPC
महारत्न कंपनी को मिला 6650 करोड़ रुपये का ऑर्डर, कमजोर बाजार में भी दौड़ रहे शेयर

महारत्न कंपनी को मिला 6650 करोड़ रुपये का ऑर्डर, कमजोर बाजार में भी दौड़ रहे शेयर

संक्षेप:

महारत्न कंपनी भेल के शेयर करीब 2% के उछाल के साथ 264.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। भेल को 6650 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर एनटीपीसी से मिला है। कंपनी के शेयर 5 साल में 845% से ज्यादा उछले हैं।

Nov 07, 2025 01:17 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल या BHEL) के शेयर कमजोर बाजार में भी दौड़ रहे हैं। भेल के शेयर शुक्रवार को BSE में करीब 2 पर्सेंट की तेजी के साथ 264.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। महारत्न कंपनी भेल को 6650 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) से मिला है। यह ऑर्डर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में 1x800 MW दर्लीपाली सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज II के इंजीनियरिंग, प्रेक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) पैकेज का है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

48 महीने में पूरा किया जाना है कॉन्ट्रैक्ट
इंजीनियरिंग, प्रेक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) वर्क में डिजाइन, इंजीनियरिंग, इक्विपमेंट की सप्लाई, कमीशनिंग और सिविल वर्क्स शामिल हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट को 48 महीने में पूरा किया जाना है। महारत्न कंपनी भेल ने पिछले हफ्ते ही चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 368 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 96.7 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में भेल का रेवेन्यू 14.1 पर्सेंट बढ़कर 7511 करोड़ रुपये रहा।

ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी की कंपनी पर कसा शिकंजा, ED ने की तीसरी गिरफ्तारी, शेयरों का बुरा हाल

5 साल में 845% से ज्यादा उछल गए हैं भेल के शेयर
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर पिछले पांच साल में 845 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 6 नवंबर 2020 को 27.95 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 नवंबर 2025 को 264.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में भेल के शेयरों में 270 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। पिछले दो साल में महारत्न कंपनी भेल के शेयर 107 पर्सेंट उछले हैं। पिछले 6 महीने में भेल के शेयरों में 20 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 272.10 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते को लो लेवल 176 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।