पहली बार 400 रुपये के पार, महारत्न कंपनी के शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, दो बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
मुख्य बातें
- महारत्न कंपनी भेल के शेयर गुरुवार को पहली बार 400 रुपये के पार पहुंचे
- कंपनी के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बनाया है
- पिछले एक महीने में भेल के शेयरों में 60 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। भेल के शेयर पहली बार 400 रुपये के पार पहुंच गए हैं। भेल के शेयर गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 406.30 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों ने 408.30 रुपये के स्तर को भी छुआ। यह महारत्न कंपनी भेल के शेयरों का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। भेल अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।
600% से ज्यादा उछल गए हैं महारत्न कंपनी के शेयर
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयर पिछले 5 साल में 603 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। भेल के शेयर 7 मई 2021 को 57.80 रुपये पर थे। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर 7 मई 2026 को 406.30 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 696 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो महारत्न कंपनी के शेयर 403 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले एक साल में भेल के शेयरों में 80 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 56 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले एक महीने में भेल के शेयर 60 पर्सेंट उछल गए हैं।
2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल या BHEL) अपने निवेशकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। भेल ने मई 2007 में अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। भेल ने अपना पिछला बोनस शेयर सितंबर 2017 में 1:2 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया है। भेल ने अक्टूबर 2011 में अपने शेयर का भी बंटवारा किया। कंपनी ने अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा।
2.5 गुना से ज्यादा बढ़ा भेल का मुनाफा
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का मुनाफा चौथी तिमाही में 2.5 गुना से ज्यादा बढ़ा है। भेल को मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में 1290.47 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 504.45 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चौथी तिमाही में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की टोटल इनकम बढ़कर 12,553.50 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 9,142.64 करोड़ रुपये थी।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


