5 बार बोनस शेयर का तोहफा, महारत्न कंपनी ने 1 लाख रुपये के बना दिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा

Mar 10, 2026 10:21 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

महारत्न कंपनी बीपीसीएल के शेयरों ने 20 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। कंपनी के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। बीपीसीएल ने 20 साल में अपने शेयरधारकों को 4 बार बोनस शेयर बांटे हैं।

5 बार बोनस शेयर का तोहफा, महारत्न कंपनी ने 1 लाख रुपये के बना दिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा

महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के शेयर पिछले एक महीने में 15 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। बीपीसीएल के शेयर मंगलवार 10 मार्च को BSE में गिरावट के साथ 325.85 रुपये पर बंद हुए हैं। बीपीसीएल के शेयर अभी तो दबाव में हैं, लेकिन कंपनी के शेयरों ने 20 साल पहले दांव लगाने वाले लॉन्ग टर्म निवेशकों को मालामाल कर दिया है। बीपीसीएल के शेयरों ने 20 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। महारत्न कंपनी के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। बीपीसीएल ने पिछले 20 साल की अवधि में अपने शेयरधारकों को 4 बार बोनस शेयर बांटे हैं। वहीं, कंपनी ने साल 2000 से लेकर अब तक अपने निवेशकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है।

1 लाख रुपये के बना दिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा
महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयर 17 मार्च 2006 को 34.32 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 17 मार्च 2006 को भारत पेट्रोलियम के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 2913 शेयर मिलते। BPCL ने साल 2006 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 4 बार बोनस शेयर दिए हैं। अगर इन बोनस शेयरों को जोड़ दें तो 1 लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की कुल संख्या बढ़कर 34,956 पहुंच जाती है। बीपीसीएल के शेयर मंगलवार 10 मार्च 2026 को 325.85 रुपये पर बंद हुए हैं। ऐसे में 34,956 शेयरों की मौजूदा वैल्यू 1.13 करोड़ रुपये है। हमने अपने कैलकुलेशन में बीपीसीएल की तरफ से दिए गए डिविडेंड को शामिल नहीं किया है।

साल 2000 से कंपनी ने 5 बार बांटे हैं बोनस शेयर
महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने साल 2000 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। वहीं, कंपनी ने साल 2006 से लेकर अब तक 4 बार बोनस शेयर बांटे हैं। कंपनी ने दिसंबर 2000 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने जुलाई 2012 में भी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। महारत्न कंपनी ने जुलाई 2016 में भी अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। कंपनी ने जुलाई 2017 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने अपना पिछला बोनस शेयर जून 2024 में 1:1 के रेशियो में दिया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,