महारत्न कंपनी ने किया मालामाल, 100 शेयर के बना दिए 2400 शेयर, 4087% चढ़ गए हैं शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • महारत्न कंपनी BPCL ने 5 बार दिए गए बोनस शेयरों की बदौलत 100 शेयरों को 2400 शेयर बना दिया है
  • अगर किसी व्यक्ति के पास साल 2000 में BPCL के 100 शेयर थे तो अब कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 2400 पहुंच गई है

Maharatna BPCL
महारत्न कंपनी बीपीसीएल ने अपने शेयरों का बंटवारा नहीं किया है।

महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयर शुक्रवार को NSE में उछाल के साथ 314.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों को BPCL के शेयरों ने मालामाल कर दिया है। कंपनी ने साल 2000 से लेकर अब तक 5 बार बोनस शेयर बांटे हैं। बोनस शेयरों का कमाल यह रहा है कि अगर किसी व्यक्ति के पास साल 2000 में BPCL के 100 शेयर थे और उसने कंपनी में अपना निवेश अब तक बनाए रखा है तो कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 2400 पहुंच गई है। यानी, साल 2000 में खरीदे गए 100 शेयर अब बढ़कर 2400 हो गए हैं।

महारत्न कंपनी ने 5 बार बांटे हैं बोनस शेयर
महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने साल 2020 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। कंपनी ने दिसंबर 2000 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने जुलाई 2012 और जुलाई 2016 में भी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। बीपीसीएल ने जुलाई 2017 में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने जून 2024 में भी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने अपने शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

4087% उछल गए हैं महारत्न कंपनी के शेयर
महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपने शेयरधारकों को सधी रफ्तार से जबरदस्त रिटर्न भी दिया है। बीपीसीएल के शेयर पिछले 26 साल में 4087 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 15 सितंबर 2000 को 7.48 रुपये पर थे। बीपीसीएल के शेयर 18 सितंबर 2026 को NSE पर 314.20 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले 20 साल में कंपनी के शेयरों में 923 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 साल में बीपीसीएल के शेयर 43 पर्सेंट से अधिक उछले हैं।

इस साल अब तक 15% से ज्यादा की गिरावट
अगर पिछले एक साल की बात करें तो भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयर लगभग फ्लैट हैं, कंपनी के शेयरों में करीब 3 पर्सेंट की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक बीपीसीएल के शेयर 15 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। बीपीसीएल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 391.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 266.60 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़महारत्न कंपनी ने किया मालामाल, 100 शेयर के बनाए 2400 शेयर, 4087% चढ़ गए हैं शेयर