हर शेयर पर डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय… अब सोमवार का इंतजार
महानगर गैस लिमिटेड निवेशकों के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी के बोर्ड ने FY 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹12 का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 9.4% घटकर ₹201.97 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹223 करोड़ था।

Mahanagar Gas dividend: महानगर गैस लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 12% बढ़कर ₹2265.97 करोड़ हो गया है। रेवेन्यू में बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी ने प्रॉफिट में गिरावट दर्ज की। कंपनी का नेट प्रॉफिट 9.4% घटकर ₹201.97 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹223 करोड़ था। एबिटा की बात करें तो ₹352.07 करोड़ था। शेयरहोल्डर्स को इनाम देने के लिए कंपनी के बोर्ड ने एक बड़ा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।
₹12 का अंतरिम डिविडेंड
महानगर गैस लिमिटेड निवेशकों के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी के बोर्ड ने FY 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹12 का अंतरिम डिविडेंड (₹10 की फेस वैल्यू पर 120%) देने की घोषणा की है। कंपनी ने शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। डिविडेंड की घोषणा के 30 दिनों के अंदर इसका भुगतान कर दिया जाएगा।
शेयर का हाल
अब सोमवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। बता दें कि बीते शु्क्रवार को महानगर गैस लिमिटेड के शेयर की बात करें तो 7.66% चढ़कर 1153.30 रुपये पर पहुंच गया। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 1164.40-1072.45 रुपये के बीच रहा। मोतीलाल ओसवाल ने शेयर का टारगेट प्राइस 1535 रुपये तय किया है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1586 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 1,019 रुपये है। महानगर गैस के प्रमोटर के पास 32.50 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 67.50 फीसदी हिस्सेदारी है।
शुक्रवार को बाजार का हाल
कारोबारी सत्र के अंतिम चरण में हुई लिवाली से बीएसई का 30 शेयर वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 266.47 अंक यानी 0.32 प्रतिशत चढ़कर 83,580.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में दिन के निचले स्तर 82,925.35 से 655.05 अंक का तेज उछाल देखने को मिली। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 50.90 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,693.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

