सचिन, शाहरुख से माधुरी तक...सेलेब्स के सपोर्ट वाली कंपनी के IPO की फीकी एंट्री

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • पर्नियाज पॉप-अप शॉप की मूल कंपनी पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड के आईपीओ की बात करें तो ये 31 अगस्त से 2 सितंबर तक के लिए ओपन हुआ था
  • इस कंपनी में बड़े सेलेब्स का दांव है

पर्पल स्टाइल लैब्स के आईपीओ की बाजार में एंट्री हो गई
पर्पल स्टाइल लैब्स के आईपीओ की शेयर बाजार में एंट्री हो गई

शाहरुख खान, सलमान खान और माधुरी दीक्षित जैसे सेलब्स की सपोर्ट वाली कंपनी- पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड के आईपीओ की शेयर बाजार में एंट्री हो गई है। हालांकि, कंपनी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दरअसल, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इस कंपनी के शेयर सूचीबद्ध होने के बाद अपने 575 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई पर शेयर ने 539 रुपये पर कारोबार शुरू किया जो इश्यू प्राइस से 6.26 प्रतिशत कम है। दिन में यह 588.10 रुपये के उच्च और 516 रुपये के निचले स्तर पर पहुंचा। अंत में यह 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 568.05 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर यह 6.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 535 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 568.55 रुपये पर रहा।

31 अगस्त को ओपन हुआ था आईपीओ

लक्जरी और प्रीमियम फैशन प्लेटफॉर्म पर्नियाज पॉप-अप शॉप की मूल कंपनी पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड के आईपीओ की बात करें तो ये 31 अगस्त से 2 सितंबर तक के लिए ओपन हुआ था। ₹680 करोड़ का यह आईपीओ पब्लिक बिडिंग के दौरान पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। इस आईपीओ में पूरी तरह से ₹546-575 प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर नए शेयर जारी किए गए थे। इससे पहले, पर्पल स्टाइल लैब्स ने एंकर निवेशकों से ₹306 करोड़ जुटाए थे। कंपनी ने 10 एंकर निवेशकों को ₹575 प्रति शेयर पर 53.21 लाख शेयर अलॉट किए।

2018 में अधिग्रहण

बता दें कि पर्पल स्टाइल लैब्स ने फरवरी 2018 में 'पर्नियाज पॉप-अप शॉप' का अधिग्रहण किया था। यह मुख्य रूप से सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म था। FY24 में कंपनी ने ₹508 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। ड्राफ्ट पेपर के अनुसार यह अभी भारत और लंदन में 14 एक्सपीरियंस सेंटर चलाती है और मुंबई, न्यूयॉर्क में और विस्तार करने की योजना बना रही है।

अभिषेक अग्रवाल द्वारा प्रमोट की गई पर्पल स्टाइल लैब्स को इंस्टीट्यूशनल निवेशकों, फैमिली ऑफिस और प्राइवेट निवेशकों का सपोर्ट हासिल है। इसके सार्वजनिक रूप से बताए गए सेलिब्रिटी निवेशकों में शाहरुख खान, सलमान खान और उनका परिवार, सचिन तेंदुलकर, माधुरी दीक्षित और महेश बाबू शामिल हैं। अभिषेक अग्रवाल के पास कंपनी में 27.10% हिस्सेदारी है। माधुरी दीक्षित नेने की बात करें तो उन्होंने कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयरों के जरिए निवेश किया। गौरी खान फैमिली ट्रस्ट ने नवंबर 2024 में राइट्स इश्यू में और तेंदुलकर ने मार्च 2025 में प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट में निवेश किया।

आईपीओ से जुटाई गई रकम में से 371.13 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी पीएसएल रिटेल में निवेश करने के लिए करेगी जबकि 138.90 करोड़ रुपये बिक्री और विपणन खर्चों के लिए रखे जाएंगे। शेष रकम का उपयोग सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़सचिन, शाहरुख से माधुरी तक...सेलेब्स के सपोर्ट वाली कंपनी के IPO की फीकी एंट्री