Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Luxury Time IPO Shares Grey Market Premium crossed IPO Price GMP reached 110 Percent IPO Price 82 rupee
ग्रे मार्केट में इस शेयर ने लगाई दौड़, IPO प्राइस से आगे निकला, अभी है दांव लगाने का मौका

ग्रे मार्केट में इस शेयर ने लगाई दौड़, IPO प्राइस से आगे निकला, अभी है दांव लगाने का मौका

संक्षेप:

लग्जरी टाइम के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम उछलकर IPO प्राइस से भी ऊपर जा पहुंचा है। लग्जरी टाइम के IPO में शेयर का दाम 82 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 90 रुपये के प्रीमियम पर जा पहुंचे हैं।

Dec 05, 2025 05:48 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लग्जरी टाइम के शेयरों ने ग्रे मार्केट में तेज दौड़ लगाई है। लग्जरी टाइम के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP), आईपीओ के शेयर प्राइस से भी आगे निकल गया है। लग्जरी टाइम के शेयर ग्रे मार्केट में 110 पर्सेंट के प्रीमियम पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के आईपीओ में दो दिन में 83 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। आईपीओ में दांव लगाने का मौका अभी बचा हुआ है। लग्जरी टाइम का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 8 दिसंबर तक खुला है। कंपनी का आईपीओ 4 दिसंबर को ओपन हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

82 रुपये शेयर का दाम, 90 रुपये पहुंच गया GMP
लग्जरी टाइम के आईपीओ में शेयर का दाम 82 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 90 रुपये या 110 पर्सेंट के प्रीमियम पर जा पहुंचे हैं। लग्जरी टाइम के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। यानी, लिस्टिंग वाले दिन निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में तगड़ा फायदा हो सकता है। लग्जरी टाइम के आईपीओ का टोटल साइज 18.74 करोड़ रुपये तक का है। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 9 दिसंबर 2025 तक फाइनल हो सकता है। वहीं, लग्जरी टाइम के शेयर 11 दिसंबर को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:पहले ही दिन पैसा डबल, 140 रुपये के इस शेयर पर टूट पड़े थे लोग, केडिया का भी दांव

दो दिन में IPO में 83 गुना से ज्यादा दांव
लग्जरी टाइम के आईपीओ (Luxury Time IPO) में सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक 83.67 गुना दांव लग गया है। सब्सक्रिप्शन का यह डेटा 5 दिसंबर को शाम 4.30 बजे तक का है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 136.41 गुना दांव लगा है। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) का कोटा 70.91 गुना सब्सक्राइब हुआ है। लग्जरी टाइम के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 3200 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को आईपीओ में कम से कम 2,62,400 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। अशोक गोयल और पवन चौहान कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 95 पर्सेंट है।

ये भी पढ़ें:रिकॉर्डतोड़ लिस्टिंग, पहले ही दिन 500% की तेजी, IPO पर लगा था 4000 गुना दांव

क्या करती है कंपनी
लग्जरी टाइम (Luxury Time) की शुरुआत साल 2008 में हुई है। लग्जरी टाइम लिमिटेड, स्विस लग्जरी वॉचेज के डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग, रिटेलिंग और ऑफ्टर-सेल्स सर्विसिंग का काम करती है। कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली में है। कंपनी वॉच डिस्ट्रीब्यूशन, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर एंड ई-कॉमर्स सेल्स, ऑफ्टर-सेल्स सर्विसेज, ब्रॉन्डिंग, पीआर एंड मार्केटिंग सपोर्ट और टूल्स एंड मशीनरी डिस्ट्रीब्यूशन इन 5 इंटीग्रेटेड बिजनेस वर्टिकल्स में ऑपरेट करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।