Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Luxury Time IPO Share listing on 11 December Grey Market Premium 99 rupee IPO Price 82 rupee Know details
लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, 99 रुपये पहुंचा GMP, 82 रुपये का है शेयर

लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, 99 रुपये पहुंचा GMP, 82 रुपये का है शेयर

संक्षेप:

लग्जरी टाइम के शेयर ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर 10 दिसंबर को 121% के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। IPO में लग्जरी टाइम के शेयर का दाम 82 रुपये है।

Dec 10, 2025 06:22 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लग्जरी टाइम के शेयर गुरुवार 11 दिसंबर को बाजार में लिस्ट होंगे। लिस्टिंग से ठीक पहले लग्जरी टाइम के शेयर ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर बुधवार 10 दिसंबर को करीब 121 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। लग्जरी टाइम के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) जबरदस्त लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। लग्जरी टाइम लिमिटेड स्विस लग्जरी वॉचेज के डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग, रिटेलिंग और ऑफ्टर-सेल्स सर्विसिंग का काम करती है। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 18.74 करोड़ रुपये तक का था। लग्जरी टाइम का आईपीओ दांव लगाने के लिए 4 दिसंबर को खुला था और यह 8 दिसंबर तक ओपन रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

IPO में 82 रुपये का शेयर, 99 रुपये पहुंच गया GMP
लग्जरी टाइम के आईपीओ में शेयर का दाम 82 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 99 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) गुरुवार को तगड़ी लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। लग्जरी टाइम के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। लग्जरी टाइम का मुख्यालय नई दिल्ली में है। कंपनी वॉच डिस्ट्रीब्यूशन, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर एंड ई-कॉमर्स सेल्स, ऑफ्टर सेल्स सर्विसेज, ब्रॉन्डिंग, पीआर एंड मार्केटिंग सपोर्ट, टूल्स एंड मशीनरी डिस्ट्रीब्यूशन इन पांच इंटीग्रेटेड बिजनेस वर्टिकल्स में ऑपरेट करती है।

ये भी पढ़ें:दनादन 3 दिन से अपर सर्किट मार रहा यह शेयर, 3 साल में 9300% की तूफानी तेजी

IPO पर लगा 635 गुना से ज्यादा दांव
लग्जरी टाइम (Luxury Time) के आईपीओ पर टोटल 635.53 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 860.53 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) की कैटेगरी में 676.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। लग्जरी टाइम के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 205.58 गुना दांव लगा। लग्जरी टाइम के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ के 2 लॉट में 3200 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में कम से कम 2,62,400 रुपये का निवेश करना पड़ा है। अशोक गोयल और पवन चौहान कंपनी के प्रमोटर्स हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।