Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Luxury Time IPO Share listed with 90 Percent Premium then hits upper circuit 100 Percent gain
पहले ही दिन 100% चढ़ गया यह शेयर, दोगुना हुआ पैसा, निवेशक हुए मालामाल

पहले ही दिन 100% चढ़ गया यह शेयर, दोगुना हुआ पैसा, निवेशक हुए मालामाल

संक्षेप:

लग्जरी टाइम के शेयर 90% फायदे के साथ 155.80 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के ठीक बाद लग्जरी टाइम के शेयर 5 पर्सेंट और चढ़कर 163.59 रुपये पर पहुंच गए हैं। यानी, 82 रुपये के IPO प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर पहले ही दिन 100% उछल गए हैं।

Dec 11, 2025 10:12 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लग्जरी टाइम की शेयर बाजार में जबरदस्त एंट्री हुई है। लग्जरी टाइम लिमिटेड के शेयर गुरुवार को BSE में 90 पर्सेंट फायदे के साथ 155.80 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 82 रुपये था। शानदार लिस्टिंग के ठीक बाद लग्जरी टाइम के शेयरों में और तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट और चढ़कर 163.59 रुपये पर पहुंच गए हैं। यानी, 82 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले लग्जरी टाइम के शेयर पहले ही दिन करीब 100 पर्सेंट उछल गए हैं। लग्जरी टाइम के शेयरों ने पहले ही दिन निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। लग्जरी टाइम का आईपीओ 4 दिसंबर को दांव लगाने के लिए खुला था और यह 8 दिसंबर तक ओपन रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है कंपनी का कारोबार
लग्जरी टाइम लिमिटेड की शुरुआत साल 2008 में हुई है। कंपनी स्विस लग्जरी वॉचेज के डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग, रिटेलिंग और ऑफ्टर-सेल्स सर्विसिंग का काम करती है। इसके अलावा, कंपनी वॉच सर्विस से जुड़े टूल्स और इक्विपमेंट का डिस्ट्रीब्यूशन भी करती है। कंपनी का हेडक्वॉर्टर नई दिल्ली में है। लग्जरी टाइम लिमिटेड वॉच डिस्ट्रीब्यूशन, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर एंड ई-कॉमर्स सेल्स, ऑफ्टर-सेल्स सर्विसेज, ब्रॉन्डिंग, पीआर एंड मार्केटिंग सपोर्ट, टूल्स एंड मशीनरी डिस्ट्रीब्यूशन इन 5 इंटीग्रेटेड बिजनेस वर्टिकल्स में काम करती है।

ये भी पढ़ें:क्या इस साल चांदी करेगी ₹200000 को पार, सोने से भी ज्यादा दिया रिटर्न

635 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ कंपनी का IPO
लग्जरी टाइम का आईपीओ (Luxury Time IPO) टोटल 635.53 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 860.53 गुना दांव लगा। वहीं, लग्जरी टाइम के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) का कोटा 676.95 गुना सब्सक्राइब हुआ। लग्जरी टाइम के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 205.58 गुना दांव लगा है। लग्जरी टाइम के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 3200 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में कम से कम 2,62,400 रुपये का निवेश करना पड़ा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।