Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Luxury Time IPO fully subscribed within few hours of opening Grey Market Premium reached to 91 Percent
कुछ ही घंटों में फुल हुआ IPO, ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे शेयर, 91% पहुंच गया GMP

कुछ ही घंटों में फुल हुआ IPO, ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे शेयर, 91% पहुंच गया GMP

संक्षेप:

लग्जरी टाइम का IPO खुलने के कुछ घंटों के भीतर ही फुल हो गया है। कंपनी के आईपीओ पर 4 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। ग्रे मार्केट में भी लग्जरी टाइम के शेयर 91 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम पर पहुंच गए हैं।

Dec 04, 2025 01:15 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लग्जरी टाइम के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लग्जरी टाइम का आईपीओ खुलने के कुछ घंटों के भीतर ही फुल हो गया है। कंपनी का आईपीओ गुरुवार 4 दिसंबर को ही दांव लगाने के लिए खुला है। लग्जरी टाइम का आईपीओ गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक 4 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी धमाल मचाए हुए हैं। लग्जरी टाइम के शेयर ग्रे मार्केट में 91 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 8 दिसंबर तक खुला रहेगा। लग्जरी टाइम की शुरुआत साल 2008 में हुई है। कंपनी स्विस लग्जरी घड़ियों के डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग, रिटेलिंग और ऑफ्टर-सेल्स सर्विसिंग बिजनेस में है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

82 रुपये है शेयर का दाम, 75 रुपये पहुंच गया GMP
लग्जरी टाइम (Luxury Time) के आईपीओ में शेयर का दाम 82 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 75 रुपये या 91.46 पर्सेंट के प्रीमियम पर पहुंच गए हैं। लग्जरी टाइम के IPO का टोटल साइज 18.74 करोड़ रुपये का है। कंपनी के शेयर 11 दिसंबर 2025 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 9 दिसंबर को फाइनल होगा। लग्जरी टाइम का मुख्यालय नई दिल्ली में है। लग्जरी टाइम, वॉच डिस्ट्रीब्यूशन, डॉयरेक्ट टू कंज्यूमर एंड ई-कॉमर्स सेल्स, ऑफ्टर-सेल्स सर्विसेज, ब्रॉन्डिंग, पीआर एंड मार्केटिंग सपोर्ट, टूल्स एंड मशीनरी डिस्ट्रीब्यूशन इन 5 इंटीग्रेटेड बिजनेस वर्टिकल्स में ऑपरेट करती है।

ये भी पढ़ें:धड़ाधड़ उधारी चुका रही कंपनी, कर्ज-मुक्त होने की तैयारी, शेयरों में तूफानी तेजी

कुछ ही घंटों में IPO पर 4 गुना से ज्यादा दांव
लग्जरी टाइम (Luxury Time) का आईपीओ खुलने के कुछ घंटों के भीतर ही 4.29 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों (रिटेल इनवेस्टर्स) की कैटेगरी में 7.50 गुना दांव लग गया है। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) कैटेगरी में 2.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। लग्जरी टाइम के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 3200 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में कम से कम 2,62,400 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। अशोक गोयल और पवन चौहान कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 95 पर्सेंट थी।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।