LPG के रेट पर नया अपडेट, क्या आज बढ़ गए घरेलू सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले कर लें चेक

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

LPG Price Today: देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज रविवार को कोई इजाफा नहीं किया गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार मार्च के महीने में बढ़ोतरी हुई थी। 

LPG के रेट पर नया अपडेट, क्या आज बढ़ गए घरेलू सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले कर लें चेक

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आज रविवार को कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसकी वजह से पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं। इस महीने की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर का रेट 205 रुपये तक बढ़ा दिया गया था। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार इजाफा 7 मार्च को कंपनियों ने किया था। उसके बाद से दाम स्थिर हैं। बता दें, बीते महीने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

एलपीजी सिलेंडर का क्या है आज का रेट? (LPG Cylinder Price Today)

दिल्ली - 913 रुपये

कोलकाता - 939 रुपये

मुंबई - 912.50 रुपये

चेन्नई - 928.50 रुपये

गुरुग्राम - 921.50 रुपये

नोएडा - 910.50 रुपये

बेंगलुरू - 915.50 रुपये

भुवनेश्वर - 939 रुपये

चंडीगढ़ - 922.50 रुपये

हैदराबाद - 965 रुपये

जयपुर - 916.50 रुपये

लखनऊ - 950.50 रुपये

पटना - 922 रुपये

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट? (Commercial LPG Cylinder Price Today)

दिल्ली - 2078.50 रुपये

कोलकाता - 220 रुपये

मुंबई - 2031 रुपये

चेन्नई ज 2246.50 रुपये

गुरुग्राम - 2096.50 रुपये

नोएडा - 2078.50 रुपये

बेंगलुरू - 2161 रुपये

भुवनेश्वर - 2245 रुपये

चंडीगढ़ - 2099.50 रुपये

हैदराबाद - 2320.50 रुपये

जयपुर - 2106 रुपये

लखनऊ - 2201 रुपये

पटना - 2343.50 रुपये

इस महीने 200 से अधिक महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर (LPG price hike updates)

1 अप्रैल को कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 205 रुपये तक का इजाफा किया था। इससे पहले मार्च के महीने में 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 144.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं, तब ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तब 60 रुपये का इजाफा हुआ था। बता दें, 5 किलोग्राम के गैस सिलेंडर का रेट 51 रुपये बढ़ा दिया गया था। जिसके बाद अब यह फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर 549 रुपये में मिल रहा है। ग्राहक बिना किसी एड्रेस प्रूफ के यह छोटकू गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स से प्राप्त कर सकते हैं।

एलपीजी की सप्लाई सामान्य (LPG booking updates)

पिछले हफ्ते केंद्र सरकार की तरफ से दी जानकारी में बताया गया था कि एलपीजी की बुकिंग में गिरावट देखने को मिली है। अब रोजाना 46 से 50 लाख की बुकिंग हो रही है। इससे पहले यह 50 लाख से अधिक हो रही थी। सरकार ने कहा कि किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां से एलपीजी सिलेंडर पूरी तरह से खत्म होने की कोई जानकारी सामने नहीं है।

सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग ओटीपी आधारित कर दिया है। गांव में 45 दिन और शहरों में 25 दिन में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,