LPG Price Today: घरेलू एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, आज रविवार को क्या है रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज रविवार को कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है
  • कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं
LPG Price Today check latest rates here
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतो में कोई भी बदलाव नहींं हुआ है।

LPG Price Today: पेट्रोल और डीजल की तरह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कोई भी बदलाव कंपनियों की तरफ से नहीं किया गया है। आखिरी बार एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव 1 जून 2026 को हुआ था। तब कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 183.50 रुपये घटा दिया गया था। उसके बाद से ही एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दो बार इजाफा (LPG Price hike)

युद्ध शुरू होने के कुछ ही दिन के बाद मार्च के महीने में एलपीजी सिलेंडर का रेट 60 रुपये तक बढ़ा दिया गया था। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 7 जून को बढ़ोतरी हुई थी। तब 14.20 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट 29 रुपये महंगा हो गया था।

देश के अलग-अलग हिस्सों में क्या है एलपीजी सिलेंडर का रेट (LPG Rate)

नई दिल्ली - 942 रुपये

कोलकाता - 968 रुपये

मुंबई - 941.50 रुपये

चेन्नई - 957.50 रुपये

गुरुग्राम - 950.50 रुपये

नोएडा - 939.50 रुपये

बेंगलुरू - 944.50 रुपये

भुवनेश्वर - 968 रुपये

चंडीगढ़ - 951.50 रुपये

हैदराबाद - 994 रुपये

जयपुर - 945.50 रुपये

लखनऊ - 979.50 रुपये

पटना - 1031.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 951 रुपये

कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट (Commercial LPG Rate)

नई दिल्ली - 2930 रुपये

कोलकाता - 3081.50 रुपये

मुंबई - 2885.50 रुपये

चेन्नई - 3106 रुपये

गुरुग्राम - 2947.50 रुपये

नोएडा - 2930 रुपये

बेंगलुरू - 3021 रुपये

भुवनेश्वर - 3114.50 रुपये

चंडीगढ़ - 2954.50 रुपये

हैदराबाद - 3191 रुपये

जयपुर - 2957.50 रुपये

लखनऊ - 3052.50 रुपये

पटना - 3227 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 2971.50 रुपये

नियमों में नहीं मिली है कोई ढील (LPG Booking Rule)

एलपीजी की आपूर्ति बनी रहे इसके लिए सरकार ने नियमों में काफी कड़ाई कर दी है। शहरों में 25 दिन और गांव में 45 दिन से पहले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। डिलीवरी भी पूरी तरह से ओटीपी आधारित कर दिया गया है। अब बुकिंग के वक्त पर ही ओटीपी जाता है। सरकार की कोशिश है कि इससे कालाबाजारी को रोका जा सके। बता दें, केवाईसी की प्रक्रिया को भी पूरी सख्ती के साथ लागू किया गया।

पिछले दिनों मिली कुछ राहत

घरेलू एलपीजी डिमांड को सामान्य बनाए रखने के लिए सरकार ने इंडस्ट्रीज को सप्लाई किए जाने वाले गैस की मात्रा में कटौती कर दी थी। एक बार फिर से स्थिति सामान्य हो गई है। सभी सेक्टर्स को डिमांड के हिसाब से एलपीजी की आपूर्ति हो रही है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़घरेलू एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, आज रविवार को क्या है रेट