LPG Price Today: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी, आज क्या है रेट?
मुख्य बातें
- LPG Price Today: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज शनिवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है
- कीमतें पुराने स्तर पर बरकरार हैं
- इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट काफी घट गया है

LPG Price Today: देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट आज भी स्थिर बना हुआ है। एक तरफ से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फिर से यातायास सामान्य स्थिति में वापस लौट रहा है। इन अच्छी खबरों के बीच घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर हैं।
आज क्या है एलपीजी सिलेंडर का रेट? (Domestic LPG Cylinder Price Today)
नई दिल्ली - 942 रुपये
कोलकाता - 968 रुपये
मुंबई - 941.50 रुपये
चेन्नई - 957.50 रुपये
गुरुग्राम - 950.50 रुपये
नोएडा - 939.50 रुपये
बेंगलुरू - 944.50 रुपये
भुवनेश्वर - 968 रुपये
चंडीगढ़ - 951.50 रुपये
जयपुर - 945.50 रुपये
लखनऊ - 979.50 रुपये
पटना - 1031.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 951 रुपये
डीजल का रेट क्या है? (Commercial LPG Cylinder Price Today)
नई दिल्ली - 3113.50 रुपये
कोलकाता - 3255.50 रुपये
मुंबई - 3067.50 रुपये
चेन्नई - 3283 रुपये
गुरुग्राम - 3130 रुपये
नोएडा - 3113.50 रुपये
भुवनेश्वर - 3290 रुपये
बेंगलुरू - 3198 रुपये
चंडीगढ़ - 3136 रुपये
हैदराबाद - 3367 रुपये
जयपुर - 3141 रुपये
लखनऊ - 3236 रुपये
पटना - 3400 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 3152 रुपये
एलपीजी सप्लाई पर सरकार ने दी बड़ी राहत
केंद्र सरकार ने गैर-घरेलू एलपीजी सप्लाई के लगे प्रतिबंध को सभी सेक्टर से हटा लिया है। इस फैसले की वजह से कॉमर्शियल और इंडस्ट्रीयल ग्राहकों के लिए राहत मिली है। सरकार की तरफ से यह फैसला गुरुवार को जारी किया गया है। बता दें, इस फैसले के बाद अब ऑयल मार्केटिंग कंपनिया एलपीजी युद्ध से पहले के स्तर पर सप्लाई कर पाएंगी।
बल्क एलपीजी सप्लाई से रोक हटी
केंद्र सरकार ने बल्क एलपीजी सप्लाई पर भी लगे प्रतिबंध को हटा लिया है। सरकार के इस फैसले से इंडस्ट्रीयल ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। बता दें, अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया था। जिसके बाद एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। केंद्र सरकार ने बढ़ती समस्या को देखते हुए घरेलू स्तर पर एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश कंपनियों को दिया था।
इंटरनेशनल स्तर पर एलपीजी की कीमतें बढ़ने की वजह से घरेलू स्तर पर भी दाम बढ़ गए थे। घरेलू एलपीजी सिलडेंर का रेट युद्ध शुरू होने के बाद से दो बार बढ़ गया था। पहली बार कीमतों में मार्च के महीने में इजाफा हुआ था। दूसरी बार 7 जून को घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़ा था। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट युद्ध शुरू होने के बाद 47 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।


