LPG सिलेंडर के नए रेट आज रविवार को जारी, क्या कीमतों में हुई कोई कटौती?
मुख्य बातें
- LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है
- घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट पुराने स्तर पर ही है

LPG Price Today: पेट्रोल और डीजल की तरह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने स्तर पर ही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती थी। तब 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का रेट का 183.50 रुपये घटा दिया गया था। बता दें, युद्ध के बाद कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट तेजी के साथ बढ़ा था। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट महज 2 बार बढ़ाया गया था। एक बार बढ़ोतरी मार्च में हुई थी। दूसरी बार कीमतों को जून में बढ़ाया था। दोनों बार मिलाकर दाम 89 रुपये बढ़ा है।
देश के अलग-अलग शहरों में क्या है घरेलू सिलेंडर का रेट (Domestic LPG Cylinder rate)
दिल्ली - 942 रुपये
कोलकाता - 968 रुपये
मुंबई - 941.50 रुपये
चेन्नई - 957.50 रुपये
गुरुग्राम - 950.50 रुपये
नोएडा - 939.50 रुपये
बेंगलुरू - 944.50 रुपये
भुवनेश्वर - 968 रुपये
चंडीगढ़ - 951.50 रुपये
हैदराबाद - 994 रुपये
जयपुर - 945.50 रुपये
लखनऊ - 979.50 रुपये
पटना - 1031.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 951 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट (Commercial LPG Cylinder Price)
दिल्ली - 2930 रुपये
कोलकाता - 3081.50 रुपये
मुंबई - 2885.50 रुपये
चेन्नई - 3106 रुपये
गुरुग्राम - 2947.50 रुपये
नोएडा - 2930 रुपये
बेंगलुरू - 3021 रुपये
भुवनेश्वर - 3114.50 रुपये
चंडीगढ़ - 2954.50 रुपये
हैदराबाद - 3191 रुपये
जयपुर - 2957.50 रुपये
लखनऊ - 3052.50 रुपये
पटना - 3227 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 2971.50 रुपये
भारत में कम बढ़ा था एलपीजी सिलेंडर का रेट
कच्चे तेल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी और युद्ध की वजह से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कंपनियों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए 1600 रुपये तक खर्च करने पड़े थे। उसकी तुलना में देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ था।
केंद्र सरकार ने घरों में सप्लाई को बरकरार रखने के लिए कई कड़े फैसले किए थे। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर को बुक करने का टाइम पीरियड फिक्स कर दिया था। मौजूदा समय में शहरों में एलपजी सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन और गांव के इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन पर ही हो सकती है। उससे पहले बुकिंग नहीं की जा सकती है। इसके अलावा ई-केवाईसी की प्रक्रिया को भी सरकार ने काफी सख्त कर दिया था।
इन सबके अलावा सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी को भी ओटीपी आधारित कर दिया है। बता दें, स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। जिसकी वजह से सरकार ने इंडस्ट्रीयल सप्लाई को फिर से नॉर्मल कर दिया है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


