LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में क्या हुआ कोई बदलाव? यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव नहीं हुआ है
  • आखिरी बार दाम में 1 सितंबर को बदलाव किया गया था

LPG Price Today no change in rates check
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के रेट में भी आज शनिवार को कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। आखिरी बार 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम इसी महीने की शुरुआत में बढ़ा था। उसके बाद से दाम पुराने स्तर पर ही है। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार बढ़ोतरी जून में की गई थी। वहां भी तब से दाम नहीं बढ़ाया गया है।

कॉमर्शियल सिलेंडर का आज कितना है रेट? (Commercial Cylinder Price)

दिल्ली में 2747 रुपये

कोलकाता - 2884 रुपये

मुंबई - 2701 रुपये

चेन्नई - 2916.50 रुपये

गुरुग्राम - 2764.50 रुपये

नोएडा - 2747.50 रुपये

बेंगलुरू - 2832 रुपये

भुवनेश्वर - 2919 रुपये

चंडीगढ़ - 2769.50 रुपये

हैदराबाद - 2996 रुपये

जयपुर - 2776 रुपये

लखनऊ - 2870 रुपये

पटना - 3029 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 2784 रुपये

घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट? (Domestic LPG Price)

मुंबई में 957.50 रुपये, मुंबई - 941.50 रुपये, कोलकाता 968 रुपये और दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का दाम आज शनिवार, 12 सितंबर को 942 रुपये है। आखिरी बार जून के महीने में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। बता दें, मार्च में भी घरेलू सिलेंडर का दाम बढ़ाया गया था। तब 60 रुपये का इजाफा हुआ था।

लगातार दो महीने हुई थी कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम जुलाई और अगस्त में लगातार घटाए गए थे। अगस्त के महीने में कीमतों में 209 रुपये तक की कटौती हुई थी। वहीं, जुलाई में दाम 183 रुपये तक घटाए गए थे। बता दें, इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी देखने को को मिली है। जिसकी वजह से पिछले साल की तुलना में रेट लगभग दोगुना हो चुका है।

एलपीजी बुकिंग पीरियड में कटौती (LPG Booking Rule)

पहले ग्रामीण इलाकों में 45 दिन के बाद भी नया एलपीजी सिलेंडर बुक किया जा सकता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब 25 दिन के अंतराल पर भी ग्रामीण इलाकों में सिलेंडर बुक किए जा सकते हैं। बता दें, शहरी इलाकों में पहले ही टाइम पीरियड 25 दिन का था।

भारत सरकार ने घरेलू जरूरतों को देखते हुए पिछले कुछ महीनों में कड़े फैसले किए हैं। जिसमें घरेलू उत्पादन बढ़ाने का सिर्फ निर्देश दिया गया है। बल्कि कंपनियों के सामने एक टारगेट भी तय कर दिया गया है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में क्या हुआ कोई बदलाव? यहां चेक करें लेटेस्ट रेट