LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या कीमतों में हुआ कोई इजाफा? फटाफट कर लें चेक
LPG Price Today: आज शनिवार को एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला है। केंद्र सरकार ने अप्रैल के महीने में अबतक एक बार भी घरेलू सिलेंडर का रेट नहीं बढ़ाया है।
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। सरकार की तरफ से एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव आज शनिवार को नहीं किया गया है। जिसकी वजह से पुरानी कीमतें बरकरार हैं। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 7 मार्च को बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। बता दें, ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से भारत में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
मार्च में 60 रुपये बढ़ा था घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट (LPG Price Hike)
केंद्र सरकार ने युद्ध शुरू होने के बाद एक बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। सरकार ने मार्च के महीने में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 60 रुपये का इजाफा तब किया था। उसके बाद से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में तब से दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट युद्ध शुरू होने के बाद मार्च में 144 रुपये और फिर अप्रैल में 205 रुपये तक बढ़ा दिया गया था।
क्या है घरेलू LPG सिलेंडर का रेट (LPG Cylinder Rate Today)
नई दिल्ली - 913 रुपये
कोलकाता - 939 रुपये
मुंबई - 912.50 रुपये
चेन्नई - 928.50 रुपये
गुरुग्राम - 921.50 रुपये
नोएडा - 910.50 रुपये
बेंगलुरू - 912.50 रुपये
भुवनेश्वर - 939 रुपये
चंडीगढ़ - 922.50 रुपये
हैदराबाद - 965 रुपये
जयपुर - 916.50 रुपये
लखनऊ- 950.50 रुपये
पटना - 1002.50 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट? (Commercial LPG cylinder rate today)
नई दिल्ली - 2078.50 रुपये
कोलकाता - 2208.50 रुपये
मुंबई - 2031 रुपये
चेन्नई - 2246.50 रुपये
गुरुग्राम - 2096.50 रुपये
नोएडा - 2078.50 रुपये
बेंगलुरू - 2161 रुपये
भुवनेश्वर - 2245 रुपये
चंडीगढ़ - 2099.50 रुपये
हैदराबाद - 2320.50 रुपये
जयपुर - 2106 रुपये
लखनऊ - 2201 रुपये
पटना - 2353.50 रुपये
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की वजह से सप्लाई पर पड़ा बुरा असर
ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बुरा असर पड़ा है। सप्लाई बाधित होने की वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत एलपीजी खाड़ी के देशों से मंगाता रहा है। लेकिन युद्ध ने सबकुछ अव्यवस्थित कर दिया है।
घरेलू स्तर सरकार ने तेल कंपनियों को एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने की निर्देश दिया है। वहीं, कालाबाजारी रोकने के लिए घरेलू सिलेंडर की अब ओटीपी के आधार पर डिलीवरी हो रही है। बीते दिनों केंद्र सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि देश में एलपीजी सिलेंडर की कोई भी कमी की खबर किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां से नहीं आई है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


