LPG Price Today: घरेलू एलपीजी सिलेंडर का नया रेट जारी, क्या कीमतों में हुई कोई बढ़ोतरी या घट गए दाम? करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: आज शनिवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है
  • 1 जून 2026 को कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 42 रुपये से 45 रुपये बढ़ाया गया था
LPG Price Today: घरेलू एलपीजी सिलेंडर का नया रेट जारी, क्या कीमतों में हुई कोई बढ़ोतरी या घट गए दाम? करें चेक

LPG Price Today: पेट्रोल और डीजल की तरह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू सिलेंडर के रेट पुराने स्तर पर बने हुए हैं। इससे पहले 1 जून 2026 को कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया था। तब एलपीजी सिलेंडर का रेट 42 रुपये से 54 रुपये तक बढ़ा दिया गया था। बता दें, मार्च से अबतक कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 5 बार संशोधन किया जा चुका है। जिसकी वजह से रेस्टोरेंट्स से लेकर छोटे दुकानदार तक सबके खर्च में बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर का आज 6 जून 2026 को क्या रेट चल रहा है?

घरेलू एलपीजी सिलेंडर का आज क्या है रेट? (Domestic LPG cylinder Price)

नई दिल्ली - 913 रुपये

मुंबई - 912.50 रुपये

बेंगलुरू - 915.50 रुपये

चेन्नई - 928.50 रुपये

गुरुग्राम - 921.50 रुपये

नोएडा - 910.50 रुपये

चंडीगढ़ - 922.50 रुपये

जयपुर - 916.50 रुपये

हैदराबाद - 965 रुपये

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट? (Commercial LPG Cylinder Price)

नई दिल्ली - 3113.50 रुपये

मुंबई - 3067.50 रुपये

बेंगलुरू - 3113.50 रुपये

चेन्नई - 3283 रुपये

गुरुग्राम - 3130 रुपये

नोएडा - 3113.50 रुपये

चंडीगढ़ - 3136 रुपये

जयपुर - 3141 रुपये

हैदराबाद - 3367 रुपये

सरकार का एलपीजी भंडारण बढ़ाने का निर्देश

केंद्र सरकार ने सरकारी कंपनियों को एलपीजी स्टोरेटज क्षमता को बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने कहा है कम से कम देश में 30 दिन का एलपीजी स्टोरेज की व्यवस्था की जाए। पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हम रणनीतिक तौर पर रिजर्व बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

एलपीजी की समस्या (LPG Crisis)

देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा एलपीजी आयात करता रहा है। यही वजह है कि युद्ध शुरू होने के बाद स्थिति काफी बदल गई। सरकार ने नियमों में कड़ाई की। साथ ही घरेलू स्तर पर एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश कंपनियों को दिया गया। इन प्रयासों की वजह से देश में स्थिति काफी हद तक सामान्य हुई।

एलपीजी बुकिंग नियम (LPG Booking rule)

गांवों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन में और शहरों में 25 दिन के अंतराल पर ही हो सकती है। इसके अलावा सरकार के निर्देश पर सभी डीलर्स ने अपने उपभोक्ताओं का केवाईसी भी लगभग कर लिया है। मौजूदा समय में बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर नहीं लिया जा सकता है। नियमों में कड़ाई की वजह कालाबाजारी को रोकना है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,