LPG को लेकर आई अच्छी खबर, क्या घट गए घरेलू सिलेंडर के दाम? बुक करने से पहले यहां देखें लेटेस्ट रेट
LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आज शनिवार को कोई इजाफा नहीं किया गया था। आखिरी बार घरेलू सिलेंडर का रेट मार्च में बढ़ा था। तब 60 रुपये का इजाफा हुआ था।

LPG Price Today: पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एसपीजी सिलेंडर की कीमतों का भी ऐलान आज शनिवार को कर दिया गया है। सरकार की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई भी इजाफा नहीं किया गया है। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में मार्च के महीने में बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, उसके बाद से कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट काफी बढ़ गया है। बता दें, मौजूदा परिस्थितियों के बीच एलपीजी सिलेंडर को लेकर अच्छी खबर आई है। दो एलपीजी के टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस कर चुके हैं।
आपके शहर में क्या है घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट? (DOMESTIC LPG Price Today)
दिल्ली - 913 रुपये
कोलकाता - 939 रुपये
मुंबई - 912.50 रुपये
चेन्नई - 928.50 रुपये
गुरुग्राम - 921.50 रुपये
नोएडा - 910.50 रुपये
बेंगलुरू- 915.50 रुपये
भुवनेश्वर - 939 रुपये
चंडीगढ़ - 922.50 रुपये
हैदराबाद - 965 रुपये
जयपुर - 916.50 रुपये
लखनऊ - 950.50 रुपये
पटना - 1002.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 922 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट? (COMMERCIAL LPG Price Today)
नई दिल्ली - 30761.50 रुपये
कोलकाता - 3202 रुपये
मुंबई - 3024 रुपये
चेन्नई - 3237 रुपये
गुरुग्राम - 3088 रुपये
नोएडा - 3071 रुपये
बेंगलुरू- 3152 रुपये
भुवनेश्वर - 3238 रुपये
चंडीगढ़ - 3092.50 रुपये
हैदराबाद - 3315 रुपये
जयपुर - 3099 रुपये
लखनऊ - 3194 रुपये
पटना - 3346.50 रुपये
एलपीजी के आ रहे हैं दो टैंकर
भारत के लिए अच्छी खबर है कि दो एलपीजी टैंकर स्यमि और एनवी सनसाइन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस कर चुके हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों टैंकर 13 और 14 मई को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस किए थे। रिपोर्ट के अनुसार ये टैंकर 16 और 18 मई को भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच जाएंगे। बता दें, भारत अपनी जरूरत का लगभग गैस आयात करता है। उसमें से 90 प्रतिशत हिस्सा खाड़ी के देशों से मंगाया जाता है। युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित हुआ है। जिसके बाद से देश के अंदर एलपीजी की कमी देखने को मिल रही है। भारत सरकार ने घरेलू स्तर पर एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया है।
नियमों में सख्ती (LPG Cylinder Booking rule)
सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए नियमों में कड़ाई कर दी है। 1 मई से बिना ओटीपी के सिलेंडर नहीं मिल रहा है। गांव के इलाकों में कम से कम 45 दिन और शहरों में 25 दिन से पहले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग भी नहीं की जा सकती है।
47% तक बढ़ा कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट
मार्च से अबतक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 47 प्रतिशत का इजाफा हो चुका है। आखिरी बार कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 993 रुपये बढ़ाया गया था। बता दें, मार्च के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 60 रुपये बढ़ा दिया गया था।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


