LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज हुए जारी, क्या बढ़ा है दाम? करें चेक
मुख्य बातें
- LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है
- कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल के बाद भी एलपीजी सिलेंडर के रेट स्थिर हैं

LPG Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में एक बार फिर से अनिश्चितता का माहौल बन गया है। जिसकी वजह से एलपीजी के आयात पर निर्भर रहने वाले भारत जैसे देशों के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। ईरान - अमेरिका के बीच जारी जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में इस हफ्ते तेजी जरूर देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।
घरेलू सिलेंडर का दाम पुराने स्तर पर ही बरकरार है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। बता दें, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 1 जुलाई को 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। वहीं, 7 जून को घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 29 रुपये बढ़ा दिया गया था।
आज क्या है एलपीजी सिलेंडर का रेट (Domestic LPG Cylinder Price)
नई दिल्ली - 942 रुपये
कोलकाता - 968 रुपये
मुंबई - 941.50 रुपये
चेन्नई - 957.50 रुपये
गुरुग्राम - 950.50 रुपये
नोएडा - 939.50
बेंगलुरू - 944.50 रुपये
भुवनेश्वर - 968 रुपये
चंडीगढ़ - 951.50 रुपये
हैदराबाद - 994 रुपये
जयपुर - 945.50 रुपये
लखनऊ - 979.50 रुपये
पटना - 1031.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 951 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट (Commercial LPG Cylinder Price Today)
नई दिल्ली - 2930 रुपये
कोलकाता - 3081.50 रुपये
मुंबई - 2885.50 रुपये
चेन्नई - 3106 रुपये
गुरुग्राम - 2947.50 रुपये
नोएडा - 2930 रुपये
बेंगलुरू - 3021 रुपये
भुवनेश्वर - 3114.50 रुपये
चंडीगढ़ - 2954.50 रुपये
हैदराबाद - 3191 रुपये
जयपुर - 2957.50 रुपये
लखनऊ - 3052 रुपये
पटना - 3227 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 2971.50 रुपये
क्या एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में होगी सख्ती (LPG Booking Rule)
इसको लेकर सरकार की तरफ से कोई भी अबतक नहीं आया है। ना ही कोई ऐसा संकेत ही मिला है। पिछली युद्ध के शुरू होने के बाद केंद्र सरकार ने सबसे पहले बुकिंग के नियमों को सख्त कर दिया था। गांव में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 45 दिन और शहरों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन के पीरियड पर कर दी गई थी। इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर के लिए सरकार ने ओटीपी आधारित डिलीवरी सिस्टम को लागू कर दिया था। बिना ओटीपी की डिलीवरी नहीं हो रही है। बता दें, सरकार नए नियमों के जरिए कालाबाजारी को रोकने और आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए किया है। सरकार ने इस दौरान केवाईसी की प्रक्रिया को भी सख्ती से लागू किया था।
भारत, जो अपनी आपूर्ति का 90 प्रतिशत एलपीजी बाहर के देशों से मंगाता है उसके लिए मौजूदा वैश्विक स्थिति अच्छी नहीं है। अधिक दाम की वजह से भारत को ज्यादा पैसा एलपीजी आयात के लिए खर्च करना पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


