आज LPG का दाम दिल्ली से ₹100 महंगा है बिहार में, हर सिलेंडर पर 700 रुपये का घाटा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG Price Today 5 June: देश में घरेलू LPG की कीमतें स्थिर जरूर हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड और तेलंगाना जैसे राज्यों के उपभोक्ताओं पर गैस का बोझ दिल्ली और मुंबई की तुलना में कहीं अधिक है
घरेलू LPG दिल्ली से ₹100 महंगा है बिहार में, हर सिलेंडर पर 700 रुपये का घाटा

LPG Price Today 5 June: एलपीजी सिलेंडर की प्राइस को लेकर सरकार ने एक बड़ी जानकारी दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर अंडर-रिकवरी (घाटा) अभी भी लगभग 700 रुपये प्रति सिलेंडर है। यह तब है जब युद्ध के दौरान घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 1700 रुपये बढ़ चुके हैं। दूसरी ओर अलग-अलग राज्यों के बीच एलपीजी की कीमतों का अंतर काफी बड़ा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत कहीं 900 रुपये के आसपास है तो कहीं यह 1,000 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

4 महानगरों एलपीजी के आज के रेट

राजधानी दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है, जबकि मुंबई में यह 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये है। कोलकाता में उपभोक्ताओं को 939 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। देश के चारों महानगरों में कीमतों का अंतर सीमित है, लेकिन अन्य राज्यों में तस्वीर काफी अलग दिखाई देती है।

क्यों है रेट में अंतर

दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में सिलेंडर अपेक्षाकृत सस्ता बना हुआ है। मुंबई और दिल्ली के उपभोक्ता बिहार के मुकाबले लगभग करीब 100 रुपये कम कीमत पर LPG सिलेंडर खरीद रहे हैं। यह अंतर मुख्य रूप से राज्य करों, परिवहन लागत और स्थानीय वितरण खर्च के कारण पैदा होता है।

कहां बिक रहा सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर

सबसे महंगा घरेलू एलपीजी सिलेंडर बेचने वाले राज्यों में जम्मू- कश्मीर और बिहार प्रमुख है। पुलवामा में सिलेंडर 1028 रुपये है जबकि, पटना में घरेलू LPG सिलेंडर 1,011 रुपये में मिल रहा है, जो देश के प्रमुख शहरों में सबसे महंगे रेट में शामिल है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह कीमत 950.50 रुपये है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में उपभोक्ताओं को 965 रुपये प्रति सिलेंडर चुकाने पड़ रहे हैं।

महंगा सिलेंडर बेचने वाले भारत के टॉप-10 राज्य और उनके शहर (₹/14.2 किग्रा)

जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर 1029

बिहार, पटना ₹1011

अंडमान एवं निकोबार, पोर्ट ब्लेयर ₹989.00

झारखंड, रांची ₹970.50

तेलंगाना, हैदराबाद ₹965.00

उत्तर प्रदेश, लखनऊ ₹950.5

पश्चिम बंगाल, कोलकाता ₹939.00

ओडिशा, भुवनेश्वर ₹939.00

दमन एवं दीव, दमन ₹927.50

तमिलनाडु, चेन्नई, ₹928.50

स्रोत: IOCL, mypetrolprice.com

1 जून को राहत और आफत दोनों आई

बता दें 1 जून 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 42 रुपये से 53.50 रुपये तक की वृद्धि की गई है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। हालांकि इस बढ़ोतरी का असर घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों पर नहीं पड़ा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू LPG की कीमतें फिलहाल नियंत्रित बनी हुई हैं, जिससे करोड़ों परिवारों को राहत मिल रही है। वहीं, होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल गैस महंगी होने का असर झेलना पड़ सकता है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़घरेलू LPG दिल्ली से ₹100 महंगा है बिहार में, हर सिलेंडर पर 700 रुपये का घाटा