LPG Price Today: अब भी 650 रुपये सस्ता मिल रहा घरेलू एलपीजी सिलेंडर, मार्च से अब तक 2 बार बढ़ी हैं कीमतें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: युद्ध की वजह से एलपीजी सिलेंडर पर खर्च 1600 रुपये से अधिक हो रहा है
  • घरेलू स्तर पर कीमतें इसकी तुलना में 650 रुपये कम हैं
  • मार्च से अबतक घरेलू सिलेंडर के दाम में 2 बार इजाफा हुआ है
LPG Price Today: अब भी 650 रुपये सस्ता मिल रहा घरेलू एलपीजी सिलेंडर, मार्च से अब तक 2 बार बढ़ी हैं कीमतें

LPG Price Today: घरेलू सिलेंडर की कीमतों में सरकार ने इजाफा किया था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जब से ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू हुआ है, उसके बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 2 बार बढ़ोतरी हुई है। पहली बार मार्च में कीमतों को बढ़ाया गया था। तब 60 रुपये का इजाफा कीमतों में हुआ था। यानी दो बार में घरेलू सिलेंडर के दाम 89 रुपये तक बढ़ाए चुके हैं। हालिया इजाफे के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 942 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, इसके बाद भी कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौजूदा समय में कंपनियों को 1600 रुपये एक एलपीजी सिलेंडर के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं। जोकि दिल्ली की कीमत से 650 रुपये अधिक है। इंटरनेशनल मार्केट की तुलना में घरेलू स्तर पर कीमत काफी कम है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सरकार से जुड़े बड़े अधिकारी अतुल माथुर का कहना है कि घरेलू सिलेंडर पर मौजूदा समय में 1600 रुपये से अधिक का खर्च आ रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़े तनाव की वजह से कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। बाधित सप्लाई चेन ने भी कीमतों को प्रभावित किया है।

46% बढ़ा दाम (LPG Price Hike details)

सरकार के अनुसार सउदी कॉन्ट्रैक्ट्स प्राइस का रेट 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 775 डॉलर प्रति टन पहुंच गया है। यह रेट मई में था। जून में दाम 790 डॉलर प्रति टन हो गया है। युद्ध शुरू होने से पहले साउदी कॉन्ट्रैक्टर्स का रेट 543 डॉलर प्रति टन था।

घरेलू स्तर पर एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट?

सोमवार को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर का रेट 942 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पहले कीमत 913 रुपये थी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के जरिए गैस पाने वाले लोगों को 642 रुपये में सिलेंडर मिल रहा है। यानी सरकार के मौजूदा खर्च की तुलना में लगभग 1000 रुपये सस्ता है। बता दें, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को साल में 4 गैस सिलेंडर भरवाने को मिलता है। जिस पर सरकार की तरफ से 300 रुपये सब्सिडी दी जाती है।

सरकार देश में गैस की किल्लत ना हो इसके लिए कंपनियों को एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश पहले ही दे दिया है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। एलपीजी प्रोडक्शन 32000 टन से बढ़कर 52000 प्रति टन के स्तर पर पहुंच गया है। यानी 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,