LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर सरकार का बड़ा बयान, क्या रेट में हुआ बदलाव?

Apr 09, 2026 06:23 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

LPG Price Today 9 April: सीजफायर के बाद भी एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राहत की बात ये है कि सरकार ने साफ संदेश दिया है कि देश में LPG की कोई कमी नहीं है। एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग 95 प्रतिशत हो रही है और कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर सरकार का बड़ा बयान, क्या रेट में हुआ बदलाव?

LPG Price Today 9 April: एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद देश में Liquefied Petroleum Gas यानी LPG, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। बता दें एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू उपयोग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में फिलहाल करीब 913 रुपये है। जबकि, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2078.5 रुपये।

एलपीजी की सप्लाई पर क्या कह रही सरकार

दिल्ली में पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए पूरे संकट के दौरान सप्लाई को लगातार बनाए रखा है। सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं। एएनआई ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी सुजाता शर्मा के हवाले से बताया है कि कमर्शियल LPG की सप्लाई को संतुलित तरीके से वितरित किया गया, ताकि घरेलू जरूरतों को पहले पूरा किया जा सके।

LPG सिलेंडर की 95% बुकिंग ऑनलाइन

मंत्रालय के मुताबिक, LPG सिस्टम अब पहले से ज्यादा डिजिटल और पारदर्शी हो गया है। करीब 95% सिलेंडर बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जबकि 91% डिलीवरी DAC के जरिए हो रही है। इससे सिलेंडर की चोरी या डायवर्जन पर काफी हद तक रोक लगी है।

सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती, हजारों छापे: मंत्रालय के अनुसार, सिर्फ एक दिन में करीब 4000 छापे मारे गए और 1000 सिलेंडर जब्त किए गए। सरकार ने साफ किया कि किसी भी तरह की कालाबाजारी या गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

किस शहर में क्या हैं आज 9 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर के रेट

जयपुर में घरेलू सिलेंडर के दाम आज 9 ₹916.5 और कमर्शियल के ₹2031 हैं। जबकि, पटना में आज सिलेंडर के दाम की बात करें तो घरेलू सिलेंडर ₹1011 और कमर्शियल ₹2365 में मिल रहा है। लखनऊ जहां घरेलू सिलेंडर ₹950.50 का मिल रहा है तो वहीं, कमर्शियल ₹2201 का।

मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912.50 और कमर्शियल ₹2031ाका है। आज कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के रेट की बात करें तो यहां भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां घरेलू सिलेंडर ₹939 और कमर्शियल ₹2208 में मिल रहा है। चेन्नई में एलपीजी का आज का भाव बताएं तो घरेलू ₹928.50 और कमर्शियल ₹2,246.50 का है।

एलपीजी सिलेंडर कैसे बुक करें

इंडेन गैस पर कैसे बुक करें सिलेंडर

WhatsApp: 7588888824

मिस्ड कॉल: 8454955555

IVRS: 7718955555

ऐप: Indian Oil One

वेबसाइट: cx.indianoil.in

भारत गैस पर कैसे बुक करें सिलेंडर

WhatsApp: 1800 22 4344

मिस्ड कॉल: 7710955555

IVRS: 7715012345

ऐप: Hello BPCL

वेबसाइट: my.ebharatgas.com

HP Gas पर कैसे बुक करें सिलेंडर

WhatsApp: 9222201122

मिस्ड कॉल: 9493602222

IVRS: 8888823456

ऐप: HP Pay

वेबसाइट: myhpgas.in

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,