LPG सिलेंडर ₹587 सस्ता, 10 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रहा फायदा

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत में एलपीजी की कीमतें पड़ोसी देशों से भी काफी कम हैं। दूसरी ओर श्रीलंका में सिलेंडर ₹1,241, नेपाल में ₹1,207 और पाकिस्तान में ₹1,046 में मिलता है, जबकि भारत में यह ₹913 में उपलब्ध है।

LPG सिलेंडर ₹587 सस्ता, 10 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रहा फायदा

LPG Cylinder Price Today: दुनियाभर में उछाल के बावजूद, भारत में 10 करोड़ से अधिक परिवारों को सप्लाई लागत से 587 रुपये सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है। सरकार और तेल कंपनियां मिलकर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि आम आदमी पर इसका बोझ न पड़े। जबकि, एक एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई लागत लगभग ₹1,200 है, लेकिन सब्सिडी की वजह से उपभोक्ता इससे कम कीमत चुका रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत में एलपीजी की कीमतें पड़ोसी देशों से भी काफी कम हैं। दूसरी ओर श्रीलंका में सिलेंडर ₹1,241, नेपाल में ₹1,207 और पाकिस्तान में ₹1,046 में मिलता है, जबकि भारत में यह ₹913 में उपलब्ध है।

इन्हें मिलता है सप्लाई लागत से 587 रुपये सस्ता सिलेंडर

उज्ज्वला योजना के लाभार्थी प्रति सिलेंडर केवल ₹613 का भुगतान करते हैं। बिना सब्सिडी वाले सामान्य उपभोक्ता भी प्रति सिलेंडर लगभग ₹913 का भुगतान करते हैं, जो सप्लाई लागत ₹1,200 से काफी कम है।

₹60,000 करोड़ हो सकता है नुकसान

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को इस अंतर को कवर करने के लिए भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले साल ओएमसी को ₹41,338 करोड़ का नुकसान हुआ था, जो इस साल बढ़कर लगभग ₹60,000 करोड़ हो सकता है। कंपनियों को राहत देने के लिए सरकार ने इस साल लगभग ₹30,000 करोड़ के मुआवजे का प्रावधान किया है।

घरेलू सिलेंडर के आज के रेट

दिल्ली में घरेलू ग्राहकों के लिए 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर ₹913 में उपलब्ध है। वहीं 5 किलो का छोटा घरेलू सिलेंडर ₹339 में मिल रहा है। इसके अलावा 10 किलो एक्स्ट्रालाइट एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹652 तय की गई है।

चंडीगढ़ में आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 922.50 रुपये, इंदौर में 941 रुपये , पटना में 1011 रुपये और रायपुर में घरेलू सिलेंडर का दाम 984.5 रुपये है। गुरुग्राम में घरेलू सिलेंडर 921.50 रुपये, नोएडा में 910.50 रुपये और भुवनेश्वर में 939 रुपये है।

गुजरात के अहमदाबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 920 रुपये, देहरादून में ₹932 और अंडमान में ₹989 है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹3198 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹3315 है।

19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

दिल्ली में आज 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3,113.50 का है। वहीं, लखनऊ में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3236 रुपये है। मुंबई में कमर्शियल 3067.50 और चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 3283 रुपये का है। युद्ध के बीच अबतक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1177.50 रुपये बढ़ चुके हैं। जबकि, इस दौरान घरेलू सिलेंडर भी 60 रुपये महंगा हुआ है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,