LPG सिलेंडर आज सबसे महंगा ₹1196.5 पर, बुकिंग से पहले चेक करें अपने शहर के रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: दिल्ली के मुकाबले घरेलू सिलेंडर लेह में करीब 255 रुपये महंगा है
  • जबकि, कमर्शियल सिलेंडर में करीब 665 रुपये का अंतर है
  • पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये का है, जो दिल्ली से करीब 90 रुपये महंगा है
lpg price today
भारत में एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं है।

LPG Price Today: अगर आज आप एलपीजी सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं तो सबसे पहले होर्मुज और पश्चिम एशिया में तनाव की खबरें जरूर पढ़ लें। ईरान-अमेरिका में जंग और तेज होने की वजह से कच्चे तेल के दाम एक महीने के हाई पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 3.8% तक बढ़कर 91 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई। दूसरी ओर राहत की बात यह है कि भारत में एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी के केश्म द्वीप और ईरान के दक्षिणी शहरों जैसे शादेगान, सिरिक और हाजीआबाद पर हमले किए।

सबसे महंगा सिलेंडर लेह में

आज 20 जुलाई को भारत में सबसे महंगा सिलेंडर लेह में है। आज यहां घरेलू सिलेंडर 1196.5 और कमर्शियल 3594.50 रुपये का है। दिल्ली के मुकाबले घरेलू सिलेंडर लेह में करीब 255 रुपये महंगा है। जबकि, कमर्शियल सिलेंडर में करीब 665 रुपये का अंतर है।

दिल्ली में इंडेन का 10 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 673 रुपये में मिल रहा है। जबकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 942 रुपये पर है। जहां तक 5 किलो वाले छोटकू सिलेंडर के रेट की बात है तो उसमें भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यह भी 349.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये है।

क्यों है रेट में इतना अंतर

पहाड़ी इलाकों की तुलना में मैदानी जगहों पर एलपीजी कम रेट पर मिलती है। परिवहन लागत और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इन इलाकों में एलपीजी की कीमतें अधिक रहती हैं।

LPG सिलेंडर के 20 जुलाई के रेट

दिल्ली-पटना LPG रेट: इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए रेट के मुताबिक पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये का है, जो दिल्ली से करीब 90 रुपये महंगा है। कमर्शियल का दाम पटना में 3227 रुपये है और दिल्ली से यह 297 रुपये महंगा है।

लखनऊ-रांची एलपीजी प्राइस: लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3052.5 रुपये का है। यहां भी दिल्ली के मुकाबले दोनों एलपीजी सिलेंडर महंगे है। रांची में घरेलू सिलेंडर के दाम 999.5 रुपये हैं और कमर्शियल के दाम सिलेंडर 3131 रुपये है। यहां भी दिल्ली के मुकाबले गैस महंगी है।

चेन्नई-कोलकाता एलपजी प्राइस: कोलकाता घरेलू सिलेंडर 968 और कमर्शियल 3081.50 रुपये का है। जयपुर में भी आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर 945.5 और कमर्शियल सिलेंडर 2957.50 रुपये का है। जबकि, चेन्नई में नीला वाला सिलेंडर 3106 रुपये और लाल वाला रसोई गैस सिलेंडर 957.5 रुपये का है।

इंदौर-देहरादून एलपीजी प्राइस: देहरादून में घरेलू सिलेंडर के दाम आज 961 रुपये पर स्थिर हैं, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2983 रुपये पर है। इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर 3040.50 रुपये जबकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 970 रुपये पर स्थिर है।

बता दें इस साल अब तक घरेलू LPG सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका। 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये से 913 रुपये पर पहुंच गईं। 7 जून को 29 रुपये और बढ़े , दिल्ली में यह सिलेंडर 942 रुपये का हो गया।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।