LPG Price Today:एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई और रेट पर पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
LPG Price Today 2 April: लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम ₹950.50 और कमर्शियल ₹2201 है। डिब्रूगढ़ में आज घरेलू सिलेंडर का भाव ₹912 और कमर्शियल ₹2148 है। नई दिल्ली घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50 है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1011 और कमर्शियल ₹2365 में मिल रहा है।

LPG Price Today 2 April: एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज 2 अप्रैल को कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, एक अच्छी खबर यह है कि UAE से LPG लेकर आए दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार करके सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गए हैं। पहला टैंकर BW TYR मुंबई पहुंचा। यह जहाज UAE के रास अल खेमाह से चला था और करीब 6 दिन में भारत पहुंचा। इसमें भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए गैस लाई गई है। दूसरा टैंकर BW ELM न्यू मैंगलोर के पास पहुंचा। यह जहाज भी HPCL के लिए LPG लेकर आया है।
बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट क्या हैं...
लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम ₹950.50 और कमर्शियल ₹2201 है। डिब्रूगढ़ में आज घरेलू सिलेंडर का भाव ₹912 और कमर्शियल ₹2148 है। नई दिल्ली घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50 है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1011 और कमर्शियल ₹2365 में मिल रहा है। जयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम ₹916.5 और कमर्शियल ₹2031 है।
मुंबई घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम ₹912.50 और कमर्शियल ₹1,836 है। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के दाम आज घरेलू ₹939 और कमर्शियल ₹2208 है। चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का आज का भाव ₹928.50 और कमर्शियल ₹2,043.50 है। हैदराबाद में आज घरेलू सिलेंडर का भाव ₹965 और कमर्शियल ₹2321 है। बेंगलुरु में आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161 में बिक रहा है।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई का असर
गुजरात के साणंद जीआईडीसी में एलपीजी गैस महंगी होने और सप्लाई कम होने की वजह से फैक्ट्रियों का काम धीमा पड़ गया है। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि जहां पहले 100 यूनिट प्रोडक्शन होता था, अब वो घटकर करीब 80 यूनिट रह गया है। जीआईडीसी के चेयरमैन अजीत शाह ने बताया कि गैस की कमी की वजह से खासकर वेल्डिंग और कटिंग जैसी लाइनों में दिक्कत आ रही है। एलपीजी पर चलने वाली इंजीनियरिंग यूनिट्स में तो 20-25% तक उत्पादन गिर गया है, जिससे मालिकों की चिंता बढ़ गई है।
क्या कह रही क्रिसिल की रिपोर्ट
उधर, क्रिसिल की रिपोर्ट भी यही इशारा कर रही है कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से ऊर्जा की कीमतें बढ़ रही हैं और सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। इससे कंपनियों की लागत बढ़ रही है, लेकिन वे पूरी लागत ग्राहकों पर डाल भी नहीं पा रहीं। हालांकि, देश में मांग अभी ठीक बनी हुई है, जिससे थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन अगर हालात लंबे समय तक ऐसे ही रहे, तो निवेश और कारोबार पर असर पड़ सकता है। कुल मिलाकर, महंगी ऊर्जा और सप्लाई की दिक्कत आगे भी उद्योग के लिए चुनौती बनी रह सकती है।
(इनपुट: ANI)
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


