LPG Price Today: 10 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं रेट? आज गैस सस्ती हुई या महंगी?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: ईरान युद्ध के दोबारा भड़कने के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया है
  • इसके बावजूद केंद्र सरकार के LPG के पुख्ता इंतजाम के चलते सप्लाई में कोई संकट नहीं है
  • 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 942 रुपये पर ही टिका है
LPG Price Today

LPG Price Today: आज 17 जुलाई को दिल्ली में इंडेन का 10 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 673 रुपये में मिल रहा है। जबकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 942 रुपये पर ही टिका है। जहां तक 5 किलो वाले छोटकू सिलेंडर के रेट की बात है तो उसमें भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यह भी 349.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये है।

एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं है। बता दें ईरान युद्ध के दोबारा भड़कने के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया है। इसके बावजूद केंद्र सरकार के LPG के पुख्ता इंतजाम के चलते सप्लाई में कोई संकट नहीं है।

क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, अब अमेरिका गैस का बड़ा सप्लॉयर बन गया है। इसके अलावा अर्जेंटीना, चिली, फ्रांस और नीदरलैंड जैसे देशों से भी गैस खरीदी जा रही है। अप्रैल 2026 में भारत के कुल LPG आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 32% हो गई, जबकि फरवरी 2026 में यह केवल 8% थी।

भारत ने 2025 के अंत में अमेरिका के साथ 22 लाख टन प्रति वर्ष LPG आपूर्ति का समझौता किया था, जिसका फायदा अब मिल रहा है। क्योंकि, भारत अपनी रसोई गैस का करीब 60 फीसदी आयात करता है, और अब तक यह गैस करीब 90 फीसदी होर्मुज रास्ते से ही आती रही है।

LPG सिलेंडर के 17 जुलाई के रेट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए रेट के मुताबिक पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये का है, जो दिल्ली से करीब 90 रुपये महंगा है। कमर्शियल का दाम पटना में 3227 रुपये है और दिल्ली से यह 297 रुपये महंगा है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3052.5 रुपये का है। यहां भी दिल्ली के मुकाबले दोनों एलपीजी सिलेंडर महंगे है। रांची में घरेलू सिलेंडर के दाम 999.5 रुपये हैं और कमर्शियल के दाम सिलेंडर 3131 रुपये है। यहां भी दिल्ली के मुकाबले गैस महंगी है।

प्रमुख शहरों में आज LPG के रेट

चेन्नई में नीला वाला सिलेंडर 3106 रुपये और लाल वाला रसोई गैस सिलेंडर 957.5 रुपये का है। कोलकाता घरेलू सिलेंडर 968 और कमर्शियल 3081.50 रुपये का है। इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर 3040.50 रुपये जबकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 970 रुपये पर स्थिर है।

जयपुर में भी आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर 945.5 और कमर्शियल सिलेंडर 2957.50 रुपये का है। जबकि, देहरादून में घरेलू सिलेंडर के दाम आज 961 रुपये पर स्थिर हैं, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2983 रुपये पर है।

इस साल कितना महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

7 मार्च को घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये से 913 रुपये पर पहुंच गईं। 7 जून को 29 रुपये और बढ़े , दिल्ली में यह सिलेंडर 942 रुपये का हो गया। कुल मिलाकर इस साल अब तक घरेलू LPG सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका। जबकि, कमर्शियल सिलेंडर के रेट करीब-करीब दोगुने हो गए।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।