LPG सिलेंडर की डिलीवरी पर सरकार का बड़ा अपडेट, चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

Apr 14, 2026 01:05 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

LPG Price Today: सरकार ने कहा है कि एलपीजी सिलेंडर को लेकर कहीं कोई कमी नहीं है। कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए एक्शन जारी है। एक ही दिन में 52.3 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी की गई।

LPG सिलेंडर की डिलीवरी पर सरकार का बड़ा अपडेट, चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

LPG Price Today: इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल ने एलपीजी सिलेंडर के रेट जारी कर दी हैं। इंडेन से लेकर भारत गैस तक के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के मुताबिक पटना में आज 14 अप्रैल को घरेलू सिलेंडर ₹1011 और कमर्शियल ₹2365 का है। डिब्रूगढ़ में घरेलू ₹912 और कमर्शियल ₹2148 में बिक रहा है। आज दिल्ली एलपीजी 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50 का है।

वहीं, लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां ₹950.50 में मिल रहा है वहीं कमर्शियल ₹2201 का है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹2136 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹2496.50, तो दूसरी तरफ जयपुर में एलपीजी सिलेंडर के दाम की बात करें तो घरेलू ₹916.5 और कमर्शियल ₹2031 में बिक रहा है।

मुंबई से हैदराबाद तक क्या हैं एलपीजी के रेट

मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912.50 और कमर्शियल ₹2031का है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर ₹939 और कमर्शियल ₹2208 में मिल रहा है। चेन्नई में एलपीजी का आज का भाव बताएं तो घरेलू ₹928.50 और कमर्शियल ₹2,246.50 का है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹2321 है।

सिलेंडर की डिलीवरी पर क्या हैं अपडेट

भारत की एलपीजी वितरण प्रणाली बेहद मजबूत है। देश भर में किसी भी वितरक के यहां सिलेंडर खाली होने की सूचना नहीं है। अकेले एक दिन में 52.3 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी की गई।

कालाबाजारी और जमाखोरी पर सरकार सख्त

एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए सरकार सख्त है। 11 अप्रैल 2026 को पूरे देश में अभियान चलाते हुए 2700 से अधिक निरीक्षण और छापे मारे गए। ये कार्रवाइयां घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने, गड़बड़ियों का पता लगाने और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए की गईं।

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी वितरकों पर अचानक निरीक्षण बढ़ा दिए हैं। कड़ी जांच के बाद अब तक 219 वितरकों पर जुर्माना लगाया गया है, जबकि 56 वितरकों का लाइसेंस नियमों के उल्लंघन में सस्पेंड कर दिया गया है।

3300 जागरूकता कैंप

कंपनियां अब उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए भी बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं। पिछले आठ दिनों में करीब 3300 जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इनमें 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता और अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। अब तक इन कैंपों के माध्यम से 35,800 से अधिक ऐसे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। इस पहल से प्रवासी और वंचित आबादी को फायदा हो रहा है और घरेलू एलपीजी पर दबाव भी कम हो रहा है।

इनपुट: ANI

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,